{"_id":"61ba179e657ce7005d30748d","slug":"consumers-will-get-two-months-of-sugar-at-one-time-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: लाखों उपभोक्ताओं को एकमुश्त मिलेगी दो महीने की चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: लाखों उपभोक्ताओं को एकमुश्त मिलेगी दो महीने की चीनी
Thu, 16 Dec 2021 11:14 AM IST
Krishan Singh
फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:14 AM IST
सार
18.71 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। उपभोक्ताओं को नवंबर और दिसंबर माह की चीनी का कोटा एकमुश्त मिलेगा। जिससे उपभोक्ताओं की समस्या दूर होगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में खाद्य और आपूर्ति विभाग के गोदामों में चीनी की खेप पहुंच गई है।
विज्ञापन
चीनी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के 18.71 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। उपभोक्ताओं को नवंबर और दिसंबर माह की चीनी का कोटा एकमुश्त मिलेगा। जिससे उपभोक्ताओं की समस्या दूर होगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में खाद्य और आपूर्ति विभाग के गोदामों में चीनी की खेप पहुंच गई है।
विज्ञापन
जिला कुल्लू में 4 हजार 563 क्विंटल चीनी की खेप पहुंच गई है। जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से छह हजार क्विंटल चीनी की डिमांड भेजी गई थी। विभाग चीनी की आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगा। सरकारी डिपो में संबंधित परिवार को चीनी राशनकार्ड पर प्रति सदस्य 500-500 ग्राम मिलती है। प्रदेश के कई जिलों में दिवाली के बाद दिसंबर महीने तक सरकारी डिपो में चीनी नहीं मिल पाई थी। ऐसे में उपभोक्ता बाजारों से महंगे दाम पर चीनी खरीदने को मजबूर हो गए थे।
विज्ञापन
अंत्योदय 13 और एपीएल के लिए 30 रुपये किलो हैं दाम
सरकारी डिपो में अंत्योदय को 13 रुपये प्रतिकिलो चीनी आवंटित की जाती है। जबकि एपीएल वर्ग को 30 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से मिलती है। इससे पूर्व उपभोक्ता बाजारों से 50 रुपये प्रतिकिलो चीनी खरीद रहे थे।
विज्ञापन
खाद्य, आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक कुल्लू शिव राम ने बताया कि विभाग के गोदामों में चीनी की खेप पहुंच गई है। उपभोक्ताओं को नवंबर और दिसंबर का कोटा एक साथ दिया जाएगा। इसका आवंटन विभाग जल्द शुरू करेगा।