फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Consumers will also get 11 kg flour, 5 kg rice this month in ration shops

Himachal News: उपभोक्ताओं को इस माह भी 11 किलो आटा, पांच किलो चावल मिलेगा

Tue, 30 May 2023 10:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 May 2023 10:26 AM IST
सार

राशनकार्ड उपभोक्ताओं को जून में 11 किलो आटा और पांच किलो चावल मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने आटा और चावल की एलाटमेंट जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Consumers will also get 11 kg flour, 5 kg rice this month in ration shops
आटा व चावल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को जून में 11 किलो आटा और पांच किलो चावल मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने आटा और चावल की एलाटमेंट जारी कर दी है। अगले महीने राशन का कोटा न बढ़ने का कारण जनजातीय क्षेत्रों के लिए छह महीने राशन की सप्लाई भेजा जाना बताया जा रहा है। बीते महीने भी उपभोक्ताओं को इतना ही आटा चावल दिया गया था। जुलाई में कोटा बढ़ने के आसार हैं। हिमाचल में साढे 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन उपलब्ध कराया जाता है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करवाती है, जबकि चार में से तीन दालें (मलका, माश, मूंग और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों) चीनी और एक किलो नमक प्रदेश सरकार सब्सिडी पर दे रही है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो धारकों को महीने के पहले सप्ताह में गोदामों से राशन उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 20 तारीख तक सभी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


डिपुओं से खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेने के निर्देश
विभाग ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को राशन डिपुओं और गोदामों से सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाली खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो इसके चलते ये व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed