फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   consumer affairs minister piyush goyal interact with pm garib kalyan anna yojana beneficiary on 25 september

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना: लाभार्थियों से अब खाद्य आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल करेंगे बात

Tue, 14 Sep 2021 08:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Sep 2021 08:29 PM IST
सार

योजना में सूबे में 7 लाख गरीब परिवारों को 10-10 किलो के खाली बैग दिए जाएंगे। बैग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोटो लगे हैं।

विज्ञापन
consumer affairs minister piyush goyal interact with pm garib kalyan anna yojana beneficiary on 25 september
पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर 25 सितंबर में पीटरहाफ में होने वाले कार्यक्रम में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से संवाद नहीं करेंगे। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल इस कार्यक्रम में शिरकत करने शिमला आ रहे हैं। पीएम की जगह अब वह लाभार्थियों से बात करेंगे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस मामले को लेकर खाद्य आपूर्ति अधिकारियों से साथ बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन


योजना में सूबे में 7 लाख गरीब परिवारों को 10-10 किलो के खाली बैग दिए जाएंगे। बैग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोटो लगे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इसमें गरीब परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें 2 किलो चावल और 3 किलो गेहूं होता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना 25 नवंबर तक लागू की गई है। इसके बाद इसे आगे बढ़ाया जाना है या नहीं। इसका निर्णय केंद्र सरकार लेगी। खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव सी पाल रासू ने बताया कि हिमाचल में 7 लाख गरीब परिवार हैं। इनके लिए डिपो में बैग भेज दिए गए हैं। 5 लाख बैग पहुंचा दिए गए हैं। दो लाख बैग अभी और भेजे जाने हैं। अगले महीने गरीब परिवारों इन बैग में ही राशि दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed