फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress workers showed bangles to CM and MLA Vishal Nahariya in dharamshalal himachal

धर्मशाला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम और विधायक नैहरिया को दिखाई चूड़ियां, एचएएस अधिकारी के पक्ष में दिया धरना

Sat, 26 Jun 2021 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,धर्मशाला/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क,धर्मशाला/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 07:42 PM IST
सार

धरना-प्रदर्शन पर उतरीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक विशाल नैहरिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री और विधायक को चूड़ियां तक दिखा दीं। 

विज्ञापन
Congress workers showed bangles to CM and MLA Vishal Nahariya in dharamshalal himachal
धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया पर उनकी एचएएस पत्नी की ओर से लगाए गए मारपीट और शोषण के आरोपों के बाद धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस ने भी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को विधायक की पत्नी के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस सड़कों पर उतरी। इस दौरान धरना-प्रदर्शन पर उतरीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक विशाल नैहरिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री और विधायक को चूड़ियां तक दिखा दीं। 

विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि भाजपा के शासनकाल में जब विधायक की ही पत्नी सुरक्षित नहीं है तो अन्य महिलाओं का क्या हाल होगा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान के नेतृत्व में कचहरी अड्डा में हुए इस धरना-प्रदर्शन में विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक पर कार्रवाई न होने पर विधानसभा के घेराव की चेतावनी दी है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से विधायक को तत्काल बर्खास्त करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम से विधायक की गिरफ्तारी की मांग भी की है। उल्लेखनीय है कि विधायक की पत्नी ने उनके साथ हो रहे शोषण और मारपीट को लेकर एसपी कांगड़ा से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने ऊपर हुए अत्याचारों के बारे में बताया था। धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक का पुतला जलाने का कार्यक्रम था, लेकिन जैसे ही मौका पर मौजूद पुलिस स्टाफ को इसकी भनक लगी तो एक पुलिस कर्मी पुतला लेकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएएस अधिकारी को पुलिस सुरक्षा दे सरकार: चंदेल
 हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक विशाल नैहरिया को तुरंत गिरफ्तार करने के साथ उनकी पत्नी को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। कहा कि पत्नी से दुर्व्यवहार, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के लिए विधायक को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव और हिमाचल प्रभारी नीतू वर्मा सोईन और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि जब एक नेता अपनी पत्नी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कर सकता है तो समाज में इसका क्या संदेश जाएगा। भाजपा तुरंत कार्रवाई कर पार्टी से निलंबित करे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से  विधायक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा है कि इस घटना से प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हुआ है।

भाजपा विधायक नैहरिया के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की हिमाचल राज्य कमेटी ने धर्मशाला से भाजपा विधायक विशाल नैहरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। समिति की राज्य अध्यक्ष रीना सिंह और राज्य सचिव फालमा  भाजपा की सरकार सता में आई है, महिलाओं पर हिंसा और अपराध का आंकड़ा बढ़ रहा है। बलात्कार, हत्या व उत्पीड़न के नित नए केस सामने आ रहे हैं। सरकार इनकी रोकथाम करने में विफल रही है। प्रदेश की आम महिला के साथ महिला पुलिस कर्मी और महिला अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।

एक तरफ  तो सरकार महिलाओं का सम्मान करो, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के झूठे वादे व प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, दूसरी ओर बीजेपी ने अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को रखा है जिनको यही पता नही है कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है। कहा कि यदि सरकार तुरंत आरोपी विधायक व अन्य जो लोग महिला उत्पीड़न के लिए दोषी हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी नहीं करती तो जनवादी महिला समिति सरकार के विरुद्ध प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed