फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress will thunder in Shimla, hundreds of workers will participate

शिमला में गरजेगी कांग्रेस, सैकड़ों कार्यकर्ता लेंगे भाग

Mon, 07 Sep 2020 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Sep 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Congress will thunder in Shimla, hundreds of workers will participate
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस 8 सितंबर को चौड़ा मैदान में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश से आए सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार के आंख और कान खोलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार प्रदेश की समस्याओं पर अंधी, गूंगी और बहरी बन कर बैठी है। विधानसभा के पास कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन प्रदेश सरकार को जगाने का काम करेगा। राठौर ने कहा है कि ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। पहले दो साल सरकार ने हनीमून मनाया। अब कोविड-19 के चलते सरकार के हाथ-पैर खड़े हैं।

विज्ञापन


एक तरफ प्रदेश में किसान, बागवान अपनी किस्मत पर रो रहे हैं तो दूसरी तरफ कारोबारी हताश हैं। सरकार ने किसी को भी कोई भी राहत या आर्थिक मदद नहीं दी है। उल्टे टैक्स लगा कर लोगों को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली बिल हो या पानी के बिल, हाउस टैक्स हो या अन्य कोई भी टैक्स सब धड़ाधड़ वसूलने के कारोबारियों के साथ-साथ लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। राठौर ने कहा है कि प्रदेश के लोग जान चुके हैं कि भाजपा केवल जुमलेबाजी कर सकती है। नोटबंदी से लेकर मनमाने ढंग से जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था ही चौपट कर दी है। राठौर ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में ही नहीं देश में भी बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed