{"_id":"5f5cb3a60bb6361abd772594","slug":"congress-will-benefit-from-being-in-charge-of-rajiv-shukla-kuldeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव शुक्ला के प्रभारी बनने से कांग्रेस को लाभ मिलेगा: कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव शुक्ला के प्रभारी बनने से कांग्रेस को लाभ मिलेगा: कुलदीप
Sat, 12 Sep 2020 05:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Sep 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर और महासचिव रजनीश किमटा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मामलों का प्रभारी बनने पर बधाई दी है। कहा कि राजीव शुक्ला के हिमाचल प्रभारी बनने से उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा। दोनों नेताओं ने कहा कि राजीव शुक्ला एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं।
विज्ञापन
उनके मार्गदर्शन से हिमाचल कांग्रेस को लाभ होगा। प्रदेश कांग्रेस की निवर्तमान प्रभारी रजनी पाटिल के प्रदेश कांग्रेस को दी गई उनकी सेवाओं के प्रति आभार जताया। कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ी। उन्होंने रजनी पाटिल को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस का प्रभारी बनने पर बधाई दी। वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा को कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनने पर भी बधाई दी।
विज्ञापन