फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress took out a candle march, Sukhu said -Central govt is weakening the democratic process through unethic

Shimla: कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, सुक्खू बोले- लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही केंद्र सरकार

Mon, 11 Mar 2024 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 08:39 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह कैंडल मार्च कथित तौर पर असांविधानिक तरीकों का उपयोग करते हुए राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के लिए भाजपा नेतृत्व के खिलाफ निकाला। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
Congress took out a candle march, Sukhu said -Central govt is weakening the democratic process through unethic
कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, सीएम सुक्खू सहित प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा भी हुईं शामिल - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार शाम को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शिमला के रिज मैदान तक निकाले गए कैंडल मार्च में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह कैंडल मार्च कथित तौर पर असांविधानिक तरीकों का उपयोग करते हुए राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के लिए भाजपा नेतृत्व के खिलाफ निकाला। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कैंडल मार्च अंबेदकर चौक चौड़ा मैदान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने अनैतिक तरीके अपनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


भाजपानीत केंद्र सरकार द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकार को आघात पहुंचाने तथा जनमत की अनदेखी करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए राज्य के संसाधनों का जम कर दुरुपयोग किया तथा उनके आर्थिक कुप्रबंधन से प्रदेशवासियों पर कर्ज का भारी बोझ बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। इसी भावना से कार्य करते हुए प्रदेश सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में राजस्व बढ़ाने के सफल प्रयास किए हैं। इस दौरान अपनी पांच चुनावी गारंटियों को पूरा करते हुए युवा, महिला, किसान व कर्मचारियों सहित प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने दोहराया कि जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार पर नहीं है कोई संकट : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कोई संकट नहीं है। पांच साल के लिए चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया है। सोमवार शाम को शिमला के रिज मैदान पर मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में मोदी सरकार ना तो रोजगार दे सकी और ना ही महंगाई कम कर सकी। रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी सिर्फ नाम के लिए कम किए। प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर बोलते हैं लेकिन प्रदेश की उन्होंने अनदेखी की। प्राकृतिक आपदा आने पर प्रदेश को कोई मदद नहीं दी। अब चुनावों में जरूर उन्हें हिमाचल की याद आएगी। प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी ना हो, इसके लिए सरकार और संगठन में समन्वय होना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed