फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress took oath to change BJP government on Virbhadra Singh Birth Anniversary

Virbhadra Singh Birth Anniversary: वीरभद्र सिंह की जयंती पर हिमाचल कांग्रेस ने ली भाजपा सरकार बदलने की शपथ

Fri, 24 Jun 2022 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jun 2022 10:38 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार वीरभद्र सिंह की बड़ी प्रतिमा रिज मैदान पर स्थापित की जाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कहा कि भाजपा सरकार वीरभद्र सिंह के शुरू किए गए कार्यों के फीते ही काट रही है।

विज्ञापन
Congress took oath to change BJP government on Virbhadra Singh Birth Anniversary
वीरभद्र सिंह की जयंती पर प्रतिभा हुईं भावुक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश से भाजपा सरकार को बदलने की शपथ ली। इस दौरान भाजपा के ‘इस बार सरकार नहीं रिवाज बदलेंगे’ नारे का जवाब देेते हुए ‘हालात बदलेंगे, सरकार भी बदलेंगे’ का नया नारा भी दिया। गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित सभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। कई जिलों में रक्तदान शिविर लगाए गए। अस्पतालों में मरीजों को फल भी बांटे। राजीव भवन में वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार वीरभद्र सिंह की बड़ी प्रतिमा रिज मैदान पर स्थापित करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कहा कि भाजपा सरकार वीरभद्र सिंह के शुरू किए कार्यों के फीते ही काट रही है। वीरभद्र के पुत्र एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम दिवस है। इसे उत्सव के तौर पर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने कभी भी क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं की। पूर्व मुख्यमंत्री भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, पर उनका पथ प्रदर्शन आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहा है। 
विज्ञापन


भावुक हुईं प्रतिभा ने नहीं दिया भाषण
प्रतिभा सिंह नेताओं के भाषण के दौरान भावुक हो गईं। उन्होंने अपना भाषण भी नहीं दिया। उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने आए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने फेसबुक पर दी श्रद्धांजलि
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रतिभा सिंह ने केएनएच में वितरित किए फल
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कमला नेहरू अस्पताल जाकर दाखिल महिलाओं मरीजों को फल बांटे। इसके बाद भराड़ी में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने वहां आयोजित रक्तदान शिविर में भी शिरकत की। प्रतिभा सिंह ने शाम के समय आईजीएमसी स्थित लंगर हाल में जाकर लोगों को लंगर बांटा।
 

कांगड़ा-चंबा की 20 सीटों पर फोकस कर रही कांग्रेस : दत्त

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि चंबा में कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस कांगड़ा और चंबा की 20 अहम सीटों पर फोकस कर रही है। कहा कि अग्निपथ सेना को कमजोर करने की योजना है। कहा कि 70 से 72 साल का व्यक्ति प्रधानमंत्री हो सकता है तो युवाओं की 23 वर्ष में सेवानिवृत्ति तर्कसंगत नहीं हैं। भाजपा सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। कोरोना काल में बंद उद्योगों को शुरू करने के बजाय युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है। कांग्रेस युवाओं के सत्याग्रह आंदोलन का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़ी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने चंबा में प्रेसवार्ता में कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में जो हुआ है, सबके सामने है। भाजपा कई विधायकों को गुवाहाटी ले गई। भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ कार्य कर रही है। केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करने वालों के पीछे ईडी, सीआईडी जैसी एजेंसियां लगाकर लोगों का ध्यान हटाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस शासित राज्यों में पिछले दरवाजे से सरकार गिराने का काम भाजपा कर रही है। कहा कि चीन लेह लद्दाख में गांव बसा रहा है, जबकि केंद्र सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed