फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Congress state in charge Rajiv Shukla met Shanta Kuma

Kangra: शांता कुमार से मिले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर

Fri, 04 Nov 2022 07:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Nov 2022 07:38 PM IST
सार

 शुक्ला के अचानक शांता के घर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया में फोटो वायरल होते ही कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress state in charge Rajiv Shukla met Shanta Kuma
शांता कुमार से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार से पालमपुर में उनके घर यामिनी में मुलाकात की। शुक्ला के अचानक शांता के घर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया में फोटो वायरल होते ही कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोग इसे कई एंगल से सोचने लगे। हकीकत यह थी कि शांता कुमार और राजीव शुक्ला राज्यसभा में एक साथ सांसद रहे हैं। दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। लिहाजा, पालमपुर पहुंचे राजीव शुक्ला ने शांता कुमार से मुलाकात की। शुक्ला ने कोरोना काल में शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने करीब बीस मिनट तक मुलाकात की। शांता ने कहा कि राजीव शुक्ला उनके दोस्त रहे हैं और वह उनके घर शिष्टाचार के रूप में आए हैं। वह उनका स्वागत करते हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि शांता के अच्छे परिचित हैं और पालमपुर आए हैं तो उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। वह शांता से नहीं मिलते तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। कहा कि उनकी पत्नी के निधन पर उन्हें दुख पहुंचा है। विधानसभा चुनाव के बीच इस मुलाकात से सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed