फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress Screening Committee decided faces for 47 assembly constituencies of himachal

HP Assembly Election: हिमाचल के 47 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने तय किए चेहरे

Wed, 21 Sep 2022 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Sep 2022 10:35 PM IST
सार

 बुधवार दोपहर 3:00 से रात 9:00 बजे तक नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली। शेष 21 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन करने के लिए 27 सितंबर को दोबारा स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होना संभावित हैं। 

विज्ञापन
Congress Screening Committee decided faces for 47 assembly constituencies of himachal
सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी व रघुवीर बाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने 47 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चेहरे तय कर दिए हैं। वर्तमान विधायकों, राष्ट्रीय सचिवों, पूर्व मंत्रियों सहित वरिष्ठ नेताओं को टिकट देने का प्रस्ताव कर लिया गया है। अब सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव कमेटी को अंतिम मंजूरी के लिए सूची भेजी जाएगी। बुधवार दोपहर 3:00 से रात 9:00 बजे तक नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली। शेष 21 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन करने के लिए 27 सितंबर को दोबारा स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक संभावित है। सूत्रों के अनुसार 26 सिंतबर को कांग्रेस पहले नवरात्र के अवसर पर प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर सकती है। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर 3:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू हुई। रात करीब 9:00 बजे तक चली बैठक में कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी की ओर जिन 38 विधानसभा क्षेत्रों से दावेदारों के एक-एक नाम भेजे गए थे, उनको लेकर अधिक चर्चा नहीं हुई। स्क्रीनिंग कमेटी ने इनको मंजूरी देते हुए केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजने का फैसला लिया। नौ सीटों पर स्क्रीनिंग कमेटी ने पैनल शार्ट लिस्ट पर एक-एक नाम को तय किया। उधर, 21 सीटों के लिए पांच से अधिक दावेदार होने पर कमेटी को खूब माथापच्ची करनी पड़ी। आगामी बैठक में इनकी संख्या और कम करने पर सहमति बनेगी। स्क्रीनिंग कमेटी की अगली बैठक के सूची को केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजी जाएगी। इसके लिए पार्टी और स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से करवाए गए सर्वे को भी देखा जाएगा। 
विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी बैठक में ये रहे मौजूद
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, सह प्रभारी संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत सिंह कोटली, उमंग सिंघार और धीरज गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के ये हैं  मौजूदा 20 विधायक
वर्तमान में कांग्रेस के 20 विधायक हैं। इनमें हरोली से मुकेश अग्निहोत्री, नादौन से सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नयनादेवी से रामलाल ठाकुर, सोलन से धनीराम शांडिल, डलहौजी से आशा कुमारी, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, पालमपुर से आशीष बुटेल, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी, रामपुर से नंदलाल, रोहड़ू से मोहनलाल ब्राक्टा, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, रेणुका से विनय कुमार, शिलाई से हर्षवर्धन चौहान और ऊना सदर से सतपाल सिंह रायजादा शामिल हैं। 

सुधीर, बाली, धर्माणी के टिकट भी लगभग तय
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा को धर्मशाला, रघुवीर बाली को नगरोटा और राजेश धर्माणी को घुमारवीं से टिकट देने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी ने हरी झंडी दे दी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में द्रंग से कौल सिंह ठाकुर और चिंतपूर्णी से कुलदीप कुमार को भी प्रत्याशी बनाने का कमेटी ने फैसला लिया है। इनके अलावा जिला कांगड़ा के ज्वाली से पूर्व सांसद चंद्र कुमार, नूरपुर से पूर्व विधायक अजय महाजन, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, बल्ह से प्रकाश चौधरी, दून से रामकुमार चौधरी और नालागढ़ से हरदीप बावा को भी टिकट दिया जाना लगभग तय है। लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सराज से चेतराम, जसवां परागपुर से सुरेंद्र मनकोटिया, गगरेट से राकेश कालिया, भटियात से कुलदीप पठानिया, सुंदरनगर से सोहन लाल और कांगड़ा से सुरेंद्र काकू को टिकट देने पर भी स्क्रीनिंग कमेटी में सहमति बन गई है।


सोनिया गांधी से मिले कर्नल धनीराम शांडिल
वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष और विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। शांडिल ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों से सोनिया गांधी को अवगत कराया। घोषणापत्र में शामिल की जाने वाली योजनाओं की उन्हें विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed