फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress sah prabhari sanjay dutt statement over atal tunnel shilanyas pattika

रोहतांग टनल में सोनिया की शिलान्यास पट्टिका दोबारा नहीं लगी तो आंदोलन

Sun, 04 Jul 2021 07:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 04 Jul 2021 07:00 PM IST
सार

प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने पिछले साल 3 अक्तूबर को पीएम मोदी की ओर से टनल के उद्घाटन पर इस पट्टिका को यहां से गायब कर भाजपा ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है। 

विज्ञापन
congress sah prabhari sanjay dutt statement over atal tunnel shilanyas pattika
प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने रोहतांग टनल में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को जल्द पुन: स्थापित नहीं किया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान कतई सहन नहीं करेगी। रोहतांग टनल के निर्माण में भाजपा का कोई योगदान नहीं रहा है।

विज्ञापन


भाजपा का इसके उद्घाटन और इसके नामकरण का ही योगदान है। कांग्रेस को इस पर भी कोई आपत्ति नहीं है, उन्हें आपत्ति तो इसकी शिलान्यास पट्टिका हटाने की है। कहा कि सरकार ने कांग्रेस के विरोध के बाद भरोसा दिया था कि पट्टिका को जल्द उसी स्थान पर स्थापित किया जाएगा, लेकिन यह अभी स्थापित नहीं की गई है। उन्होंने स्वयं इस जिले का दौरा किया है और पाया है कि इस पट्टिका को निकालने से आम लोगों में नाराजगी है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी बड़ा रोष है। सह प्रभारी ने कहा कि रोहतांग टनल तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व यूपीए सरकार की देन है।
विज्ञापन


तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने टनल निर्माण के लिए समुचित बजट स्वीकृति कर तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने  28 जून, 2010 को इस सुरंग की आधारशिला तत्कालीन इस्पात मंत्री प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में मनाली के धुंधी, दक्षिण छोर में रखी थी। पिछले साल 3 अक्तूबर को पीएम मोदी की ओर से टनल के उद्घाटन पर इस पट्टिका को यहां से गायब कर भाजपा ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed