फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress protests in front of Ambedkar's statue to protest against cancellation of Rahul's membership

Shimla: राहुल की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस ने आंबेडकर की प्रतिमा के आगे दिया धरना

Wed, 05 Apr 2023 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Apr 2023 07:39 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ओबीसी, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में भाग लेते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
Congress protests in front of Ambedkar's statue to protest against cancellation of Rahul's membership
शिमला में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के आगे धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया गया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य संसदीय सचिव और विधायक भी शामिल हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ओबीसी, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में भाग लेते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया गया। कहा कि कांग्रेस देश के संविधान की हत्या नहीं होने देगी। कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


भाजपा ने राजनीति के तहत उनके नेता को सदन से बाहर किया है, पर भाजपा उनकी आवाज को नहीं दबा सकती। प्रदर्शन में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार चौधरी, विधायक सुरेश कुमार, नंद लाल, यादवेंद्र गोमा, विनोद सुल्तानपुरी, मलेंद्र राजन, सुदर्शन बबलू, आदिवासी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष रवि ठाकुर, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष विक्रम सिंह चौधरी, इकबाल मोहम्मद, कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक, सेनराम नेगी, दिग्विजय मल्होत्रा, भूपेंद्र कौशल, इंद्रजीत सिंह, मोहन नेगी, जैनी प्रेम, सोहन लाल, सिमी नंदा, वीर सिंह वीरू, प्रीति थांटा, बुद्धि राम जस्टा, शक्त राम कश्यप, चेतन भारद्वाज, चरंजी लाल व सेवक राम चमन लाल के अतिरिक्त कई अन्य विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed