फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress protest against Citizenship Amendment bill at shimla

नागरिकता संशोधन बिल पारित होने पर भड़की कांग्रेस, शिमला में किया प्रदर्शन

Wed, 11 Dec 2019 06:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
congress protest against Citizenship Amendment bill at shimla
congress shimla - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कांग्रेस ने लोकसभा में पारित नागरिकता संशोधन बिल का कड़ा एतराज जताते हुए इसके विरोध में  बुधवार को उपायुक्त कार्यालय शिमला के समक्ष प्रदर्शन और नारेबाजी की। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस बिल के प्रावधानों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे देश की एकता और अखंडता के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से देश में कट्टरवाद और संकीर्ण मानसिकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


राठौर ने कहा कि भाजपा देश में संविधान की धारा 14 की मूल भावना से छेड़छाड़ कर अपने एजेंडे पर काम कर रही है। इस धारा के अंतर्गत पहले भी आठ बार इसमें संशोधन हुए। पर किसी ने एतराज नहीं किया। पहली बार जिस तरह देश में भय का माहौल बना है और पूर्वोत्तर के राज्यों में जैसा आक्रोश फैला रहा है। वह चिंता का विषय है। यह भारत के संविधान में देश की समानता, न्याय और आजादी के खिलाफ  है। जो देश की  धर्म निरपेक्षता पर भी सीधा प्रहार है। 
विज्ञापन

 

ये रहे मौजूद

congress protest against Citizenship Amendment bill at shimla

भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वह संसद के अंदर और बाहर विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, पर विपक्ष उनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश मे भाजपा के खिलाफ  बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है। 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी इस का शुभारंभ करेंगी। 

इस अवसर पर उनके साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, हरि कृष्ण हिमराल,  सोनिया चौहान, राजकुमारी सोनी,  शशि ठाकुर, इंद्र सिंह, जितेंद्र  चौधरी, आंनद कौशल, दिवाकर देव, संजीव कुठियाल, आत्मा राम, नरेद्र ठाकुर, डा. डीएस धीमान, यशवंत छाजटा,  चंद्र शेखर,  अमित नंदा, तनु चौहान,  शशि बहल,  विनीता वर्मा, सरिता चंदेल, कृष्णा जरयाल, ऊषा मेहता, कमला वर्मा, रीता चौहान, यशपाल तनाईक, सेन राम नेगी के अतिरिक्त महिला कांग्रेस,  सेवा दल, युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed