फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress mla meets governor bandaru dattatreya in himachal pradesh

राज्यपाल से मिला विपक्ष, बाहरी राज्यों, जिलों में फंसे लोगों को घर पहुंचाने की मांग

Sun, 19 Apr 2020 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Apr 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
congress mla meets governor bandaru dattatreya in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बने विकट हालातों के बीच जनहित के मुद्दे लेकर विपक्ष ने राजभवन में दस्तक दी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। इस मौके पर कांग्रेस विधायकों ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए लिखित में सुझाव राज्यपाल को सौंपे और आग्रह किया कि इन सुझावों को प्रदेश सरकार को भेजकर कार्रवाई करने को कहें।

विज्ञापन


अग्निहोत्री ने बताया कि राज्यपाल को सौंपे सुझावों में बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचल के लोगों की घर वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है। यूपी और उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की तर्ज पर यह पहल की जाए। जैसे एक वरिष्ठ नेता दिल्ली से हिमाचल पहुंचे, उसी तरह बाहरी राज्यों में फंसे लोगों के हिमाचल लाने की व्यवस्था हो। साथ ही विभिन्न जिलों में फंसे लोगों को अपने घरों में जाने का प्रबंध हो। सरकार फसलों की खरीद करे और बागवानों को सेब कार्टन उपलब्ध कराए। तीन माह के बिजली और टेलीफोन बिल माफ किए जाएं। कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को राहत पैकेज घोषित करने की मांग भी की। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने विपक्ष के सुझावों को कार्रवाई के लिए सरकार को भेजने का भरोसा दिलाते हुए कांग्रेस विधायकों से अनुरोध किया कि वे लॉकडाउन में 20 अप्रैल से दी जाने वाली रियायतों को देखते हुए लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए और सरकार के सभी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक करें। प्रतिनिधिमंडल में हर्षवर्धन चौहान, कर्नल धनी राम शांडिल, विनय कुमार, नंद लाल, मोहन लाल ब्राकटा और विक्रमादित्य सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed