फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress leader's brother murdered with sharp weapon in Haripurdhar sirmour

Sirmour News: हरिपुरधार में कांग्रेस नेता के भाई की तेजधार हथियार से हत्या

Tue, 15 Aug 2023 04:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Aug 2023 04:21 PM IST
सार

हरिपुरधार में कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर के बड़े भाई राजेंद्र ठाकुर की तेजधार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 10:30 बजे मृतक के साले ने संगड़ाह पुलिस को वारदात की सूचना दी। 

विज्ञापन
Congress leader's brother murdered with sharp weapon in Haripurdhar sirmour
हरिपुरधार में हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के हरिपुरधार में कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर के बड़े भाई राजेंद्र ठाकुर की तेजधार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 10:30 बजे मृतक के साले ने संगड़ाह पुलिस को वारदात की सूचना दी।  शिकायतकर्ता को फोन पर सूचना मिली थी कि 58 वर्षीय राजेंद्र उर्फ पप्पू की हत्या कर दी गई है। हरिपुरधार-राजगढ़ मार्ग पर खरोटी नाला में राजेंद्र का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डढ़वाल रात करीब 12:20 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


 फिलहाल वारदात को अंजाम देने की वजह सामने नहीं आई है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक के साले की सूचना पर हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने टीमों का गठन रात को ही कर दिया था। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डढ़वाल ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम से भी घटनास्थल का निरीक्षण करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed