{"_id":"5e0dfd448ebc3e879279758b","slug":"congress-leader-kaul-singh-thakur-press-conference-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी अस्पताल में लांडरी घोटाला, दवाओं और मरीजों की डाइट में भी गड़बड़ी: कौल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी अस्पताल में लांडरी घोटाला, दवाओं और मरीजों की डाइट में भी गड़बड़ी: कौल सिंह
Thu, 02 Jan 2020 07:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Jan 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पत्र बम से चर्चा में आए जोनल अस्पताल मंडी फिर चर्चा में है। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता के दौरान जोनल अस्पताल मंडी में घोटालों के आरोप लगाए हैं और सरकार से इन घोटालों की जांच करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने सीएमओ मंडी पर भी मनमाने ढंग से काम करके चहेतों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए घटिया किस्म की दवाइयां भेजी जा रही हैं। लांडरी के नाम पर लाखों रुपये का लांडरी घोटाला किया जा रहा है। कपड़ों को धोए बिना बिल बनाए जा रहे हैं और लाखों रुपये डकारे जा रहे हैं। वहीं मरीजों को दी जाने वाली डाइट मनी में भी सात लाख का ईजाफा करके चहेतों को लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित सीएम के गृहजिला में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। कौल सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग उठाई है कि जोनल अस्पताल मंडी में चल रहे गड़बड़झाले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, इसमें जो भी दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
मौजूदा सरकार के आईपीएच मंत्री सीएम के गृहक्षेत्र सराज में भी धर्मपुर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा, नाचन से पूर्व प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल और स्थायी सचिव लाभ सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।