फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress leader kaul singh thakur demand for CBI probe of hp police bharti paper leak case

Kaul Singh: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले व अन्य घोटालों की सीबीआई जांच हो

Sun, 17 Jul 2022 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Jul 2022 07:42 PM IST
सार

कौल सिंह ने कहा कि हम चुनाव हारे हैं, पर जुआरी नहीं हैं। कहा कि जुआरी तो महेंद्र सिंह हैं, जो बजट और पानी के पाइप अपने क्षेत्र में ले गए। कांग्रेस सरकार के खिलाफ तथ्यों पर आधारित चार्जशीट तैयार कर रही है।

विज्ञापन
congress leader kaul singh thakur demand for CBI probe of hp police bharti paper leak case
प्रेस वार्ता करते कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों, पेंशनरों, आउटसोर्स कर्मचारियों और किसानों-बागवानों समेत किसी भी वर्ग की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार की वजह से अब सरकार का जाना तय है। सेब बाहुल्य क्षेत्रों के लोगों के साथ भाजपा सरकार हमेशा भेदभाव करती रही है।

विज्ञापन


कौल सिंह ने कहा कि हम चुनाव हारे हैं, पर जुआरी नहीं हैं। कहा कि जुआरी तो महेंद्र सिंह हैं, जो बजट और पानी के पाइप अपने क्षेत्र में ले गए। कांग्रेस सरकार के खिलाफ तथ्यों पर आधारित चार्जशीट तैयार कर रही है। सरकार 70 हजार करोड़ के कर्ज, पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले और करोड़ों के घोटालों पर सीबीआई जांच करवाए।
विज्ञापन


साथ ही इन मामलों पर श्वेतपत्र जारी किया जाए। कौल सिंह ने कहा कि विधायक विक्रमादित्य उनके बेटे के समान हैं। सांसद प्रतिभा सिंह को टिकट देने की पैरवी मैंने की थी। उनकी जीत में पूरा सहयोग किया। रविवार को राजीव भवन शिमला में प्रेस सम्मेलन में कौल सिंह ने कहा कि बागवानों के हितों की रक्षा करने में भाजपा सरकार सदैव असंवेदनशील है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब पैकिंग सामग्री के दामों में बढ़ोतरी से बागवान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं। 45 से 65 रुपये में मिलने वाली पेटी के 60 से 80 रुपये देने पड़ रहे हैं। पैकिंग सामग्री पर जीएसटी 12 से 18 प्रतिशत किया गया है। कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं जनसभाओं तक सीमित हैं। उन्हें अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते।


अफसरशाही मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को तवज्जो नहीं दे रही है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला सीबीआई को नहीं दिया गया। जांच के नाम पर मात्र औपचारिकताएं हो रही हैं। जल शक्ति विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बना हुआ है। करोड़ों के पाइप खरीदकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। हिमाचल विश्वविद्यालय में तत्कालीन उप कुलपति ने नियमों को दरकिनार कर भर्तियों में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed