फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress demanded the Election Commission to conduct the himachal assembly elections soon picked up

Himachal Election 2022: कांग्रेस जल्द चाहती है विस चुनाव, भाजपा खर्च सीमा बढ़ाने के पक्ष में

Fri, 23 Sep 2022 09:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Sep 2022 09:27 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को शिमला में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से  हिमाचल में होने वाले चुनावों के संबंध में मिला। 

विज्ञापन
Congress demanded the Election Commission to conduct the  himachal assembly elections soon   picked up
कांग्रेस-भाजपा लोगो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से हिमाचल प्रदेश में जल्द चुनाव करवाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को शिमला में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से  हिमाचल में होने वाले चुनावों के संबंध में मिला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशांत कपरेट ने कहा कि हिमाचल में सर्दियां शुरू हो गई हैं। अगर चुनाव देरी से करवाए जाते हैं तो इससे किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, शिमला और कुल्लू जिले में चुनाव करवाना संभव नहीं होगा। ऐसे में राज्य में जल्द चुनाव करवाना जरूरी है। प्रदेश में जल्द चुनाव करवाने से भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे सरकारी धन के दुरुपयोग को भी रोका जा सकेगा। हिमाचल में भाजपा सरकार अंतिम समय में बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है, जबकि इनके लिए बजट का कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। कांग्रेस ने एक जगह पर लंबे अरसे से डटे अधिकारियों के तबादले भी तत्काल करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि ये अधिकारी राजनीतिक एजेंट की तरह काम कर रहे हैं,  ऐसे में इन अधिकारियों को तुरंत बदला जाना चाहिए ताकि राज्य में पारदर्शी तरीके से चुनाव संभव हो सके।

विज्ञापन


चुनाव आयोग से यह भी मांग की कि विधानसभा चुनावों के लिए इस्तेमाल होने वाली ईवीएम के लिए उचित सुरक्षा कदम उठाए जाए और कड़ी सुरक्षा में रखा जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशांत कपरेट ने कहा है कि कांग्रेस ने हिमाचल में जल्द चुनाव करवाने की मांग की ताकि बर्फबारी वाले इलाकों में चुनाव प्रभावित न हो। इसके साथ ही तीन साल से एक जगह पर डटे अधिकारियों को बदलने  और मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि जिन हलकों में मतदाताओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है वहां पर इनकी उचित स्क्रूटनी करवाने का आग्रह आयोग से किया गया है। आयोग से फर्जी और दोहरे मतदाता पर भी रोक लगाने का आग्रह किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में सुशांत कपरेट के अलावा कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाइक और सचिव तरूण पाठक भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed