{"_id":"613b4e1d8ebc3eb6907c709a","slug":"congress-and-cpim-panel-win-adhikari-sangh-election-in-hpu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: अधिकारी संघ के चुनाव में कांग्रेस-माकपा का पूरा पैनल विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू शिमला: अधिकारी संघ के चुनाव में कांग्रेस-माकपा का पूरा पैनल विजयी
Fri, 10 Sep 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:53 PM IST
सार
चुनाव में तेज राम शर्मा अध्यक्ष पद पर विजयी रहे हैं। उन्हें 46 मत पड़े, जबकि दूसरी विचारधारा से मैदान में उतरे प्रेम राज शर्मा को महज 23 मत ही पडे़े।
विज्ञापन
कांग्रेस, माकपा का विजयी पैनल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ चुनाव में कांग्रेस, माकपा का पूरा पैनल दोगुने मतों से विजयी रहा। इस चुनाव के नतीजे के साथ कांग्रेस, माकपा विचारधारा के कर्मचारियों ने भाजपा विचारधारा के कर्मियों पर जीत की हैट्रिक लगाई। इससे पूर्व आठ सितंबर को विश्वविद्यालय ईसी और कोर्ट सदस्य चुनाव में गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। अगस्त में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में भी गठबंधन से मैदान में उतरा पूरा पैनल काबिज हुआ।
विज्ञापन
तीनों चुनाव नतीजों में कर्मचारियों, अधिकारियों ने दूसरी विचारधारा को पूरी तरह नकार दिया है। शुक्रवार को अधिकारी संघ के चुनाव में सभी पदों पर मतों का अंतर दोगुना रहा। चुनाव में तेज राम शर्मा अध्यक्ष पद पर विजयी रहे हैं। उन्हें 46 मत पड़े, जबकि दूसरी विचारधारा से मैदान में उतरे प्रेम राज शर्मा को महज 23 मत ही पडे़े।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद पर विजेता रहे सुनील दत्त को 42, रमेश शर्मा को 27 मत, महासचिव के पद पर नरेश कुमार शर्मा को 45, जबकि किशोरी लाल को 24 मत पड़े। सह सचिव पद पर प्रेम प्रकाश नेगी को 49, पुष्पेंद्र कुमार चंदेल को सिर्फ 19 मत मिले, इस पद एक मत खाली पाया गया। पैनल में सह सचिव के पद पर गठबंधन की ओर से मैदान में उतारे गए देवी चंद ठाकुर 46 और राकेश शर्मा को 23, जबकि प्रेस सचिव के पद पर अंजना शर्मा को 45 और हेम शंकर को 24 वहीं वित सचिव के पद पर उतरे गठबंधन के उम्मीदवार राज कुमार राणा को 45 और अश्वनी कुमार को 24 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्वाचन अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि सुबह 11 से तीन बजे तक चली मतदान की प्रक्रिया में 75 में से सिर्फ 69 अधिकारियों ने मत प्रयोग कर कार्यकारिणी को चुना।
विज्ञापन
व्यवस्थाओं में सुधार, विवि और छात्र हित में करेंगे मिलकर काम : तेजराम शर्मा
चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष तेजराम शर्मा ने कहा कि चूंकि वह प्रशासन का स्वयं हिस्सा हैं, इसलिए विवि के ईआरपी सिस्टम को सुधारने और अधिकारियों से जुड़े मसलों का प्रशासन के साथ मिलकर हल निकालने और विवि और छात्रों के हित में कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे।