फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress against inflation, protests by hanging onion garlands around neck in mandi

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने गले में प्याज की मालाएं डालकर किया प्रदर्शन

Sat, 09 Nov 2019 06:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Nov 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Congress against inflation, protests by hanging onion garlands around neck in mandi
- फोटो : अमर उजाला

महंगाई के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने गले में प्याज की मालाएं पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। गांधी भवन से सेरी बाजार, इंदिरा मार्केट की ऊपरी सड़क से होते हुए चौहट्टा बाजार तक रोष रैली भी निकाली गई। कहा गया कि प्याज की कीमत आसमान छू रही है। रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ने से खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ गई हैं। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। 

विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांधी परिवार की एसपीजी सिक्योरिटी हटाने का विरोध भी किया। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि गांधी परिवार को एसपीजी कवर इस लिए दिया गया था क्योंकि इस परिवार के दो लोगों ने आतंकवादी हमले में जान गंवाई थी। मोदी सरकार ने जानबूझकर एसपीजी सिक्योरिटी को हटाया है। उन्होंने आरोप लगाए कि जो लोग गुजरात में दंगे करवा सकते हैं, वे कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि गांधी परिवार को कुछ होता है तो कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव करेगी।

विज्ञापन

कर्ज लेकर भाजपा सरकार ने इन्वेस्टर मीट पर फिजूल खर्च किया

वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्ज लेकर भाजपा सरकार ने इन्वेस्टर मीट पर फिजूल खर्च किया है। भाजपा ने इस आयोजन के लिए टेंट, शॉल और टोपियों की खरीद में ही फिजूल में करोड़ों रुपये खर्च कर दिए।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि अयोध्या मामले में राम मंदिर और मस्जिद बनाने के लिए भूमि देने के निर्णय का कांग्रेस स्वागत करती है।

लेकिन मोदी सरकार द्वारा सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका गांधी की एसपीजी सिक्योरिटी हटाए जाने का कांग्रेस विरोध करती है। इस दौरान सोहन लाल, मनसा राम, रंगीला राम राव, मस्त राम, आश्रय शर्मा, गंगू राम मुसाफिर और दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed