Shimla: नियमित करने की मांग को लेकर कंप्यूटर शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें अपनी सेवाओं को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों से अवगत कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें अपनी सेवाओं को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार विधि विभाग की राय लेने के बाद उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी तथा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाही की जाएगी।
सुमन ठाकुर ने कहा कि वे पिछले 24 वर्षों से सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार को उनकी सेवाओं को नियमित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सचिव शिक्षा राकेश कंवर, संघ के राज्य समन्वयक अजीत धीमान तथा संघ के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सीएम से मिले बद्दी के नए एसपी
मुख्यमंत्री सुक्खू से बद्दी के नए एसपी विनोद धीमान ने शनिवार सुबह सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने अहम जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
