{"_id":"5f0703ba50bbcf753377a019","slug":"complete-the-projects-under-construction-in-due-time-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का कार्य तय समय में पूरा करें: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का कार्य तय समय में पूरा करें: जयराम
Thu, 09 Jul 2020 05:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Jul 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मंडी जिले में सराज क्षेत्र के तहत बालीचौकी के लोगों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न निर्माणाधीन विकासात्मक परियोजनाओं का निर्माण कार्य तय समय में करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य समाप्ति पर है, उन्हें पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। सरकार ऐसी परियोजनाओं के शीघ्र निर्माण को समुचित धन उपलब्ध करवाएगी। कहा कि एफआरए और एफसीए से संबधित मामलों का जल्द निपटारा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बालीचौकी में मिनी सचिवालय के निर्माण को उपयुक्त भूमि चिह्नित की जाए, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों की सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सके। सीएम ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण राज्य में विकासात्मक कार्य विपरीत रूप से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए। उपायुक्त मंडी ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया की क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के समुचित प्रयास किए जाएंगे। भाजपा मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, महासचिव टिकमराम भी उपस्थित थे।
विज्ञापन