{"_id":"62cc26302fdcc74961148331","slug":"complete-the-kiratpurmanali-four-lane-project-in-the-prescribed-standards-on-time-pratibha-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"DCC Meeting: कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना को समय पर तय मानकों में पूरा करें, सांसद प्रतिभा ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DCC Meeting: कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना को समय पर तय मानकों में पूरा करें, सांसद प्रतिभा ने दिए निर्देश
Mon, 11 Jul 2022 07:03 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Jul 2022 07:03 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सांसद निधि में खर्च नहीं हुए बजट की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में सांसद प्रतिभा सिंह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सांसद प्रतिभा सिंह ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना को समयबद्ध और निर्धारित मानकों में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सांसद निधि में खर्च नहीं हुए बजट की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा। ताकि इस पैसे को किसी दूसरे विकास कार्य के लिए खर्च किया जा सके। अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए भी कहा। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि जल जीवन मिशन में मंडी जिले में 186 योजनाओं के काम चल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के मंडी वृत्त के लिए 145 विभिन्न कार्य स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 72 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं और अब तक 162 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हो चुकी है। आयुष्मान भारत योजना के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में 85 हजार 203 परिवार पंजीकृत हैं, जिनमें से 8,028 लाभार्थियों को 5.33 करोड़ से अधिक की सहायता दी गई है। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने सांसद प्रतिभा सिंह और अन्य सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर नागरिक तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समिति को जिले में चल रही विभिन्न विकास गतिविधियों की प्रगति से अवगत कराया और बैठक में दिए निर्देशों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने की बात कही।
विज्ञापन