फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Complaint regarding purchase and sale of goods for schools reached Vigilance in Bilaspur himachal

बिलासपुर: विजिलेंस के पास पहुंची स्कूलों के लिए सामान की खरीद-फरोख्त को लेकर शिकायत

Mon, 29 Nov 2021 12:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Nov 2021 12:16 PM IST
सार

 विजिलेंस के अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों के सामान की खरीद-फरोख्त में हुई गड़बड़ी को लेकर उनके पास शिकायत पहुंची है। एजेंसी गुमनाम शिकायतकर्ता का पता लगा रही है। आरोपों की भी जांच की जाएगी। 25 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति ने यह पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Complaint regarding purchase and sale of goods for schools reached Vigilance in Bilaspur himachal
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में स्कूलों के सामान की खरीद-फरोख्त में हुई गड़बड़ी को लेकर अज्ञात व्यक्ति का शिकायती पत्र विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंच गया है। इस पत्र में जिला बिलासपुर के प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक और डाइट प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी शिक्षा मंत्री को भी भेजी गई है। विजिलेंस के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास शिकायत पहुंची है। एजेंसी गुमनाम शिकायतकर्ता का पता लगा रही है। आरोपों की भी जांच की जाएगी। 25 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति ने यह पत्र लिखा है। आरोप लगाया है कि शिक्षा विभाग में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्टों पर लाखों रुपये का दुरुपयोग किया गया है। लिखा है कि दोनों अधिकारियों ने फर्मों को लाखों रुपये देकर बिना टेंडर प्रक्रिया के कार्य किया है। सरकार के नियमानुसार 25 हजार से ऊपर की खरीद में टेंडर होना अनिवार्य है। इस पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। बिलासपुर जिले में शिक्षा के पैसे को लेकर भ्रष्टाचार बड़े सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है। 

विज्ञापन


आरोप है कि उपनिदेशक ने लेन-देन ज्यादातर मंडी की फर्म से किया है। उन्हीं फर्मों से सामान लेने के लिए स्कूलों के मुखिया को बाध्य किया जाता है। कुछ समय पहले स्कूलों में अग्निशमन सिलिंडर रिफिल करवाने का कार्य 1100 से 1200 रुपये में मंडी की फर्म को देने के स्कूलों को निर्देश दिए गए, जबकि उक्त सिलिंडर 600 रुपये में भरा जा सकता था। प्री प्राइमरी स्कूलों के सामान में चहेती फर्मों को बिना टेंडर और जैम (सरकारी पोर्टल) को नजरअंदाज कर लाखों का घोटाला किया गया। पत्र में और भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उधर, डीएसपी विजिलेंस संजय ने कहा कि उनके पास गुमनाम पत्र से शिकायत पहुंची है। शिकायतकर्ता का पता लगाया जा रहा है। शिकायतकर्ता के सामने आने और एसपी विजिलेंस के आदेशों के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed