फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Competition for the post of Speaker in Kangra, Solan and Shimla districts

VidhanSabha Speaker HP: विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कांगड़ा, सोलन और शिमला जिला में मुकाबला

Mon, 19 Dec 2022 12:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Dec 2022 12:33 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए कांगड़ा, शिमला और सोलन जिलों में मुकाबला है। तीनों जिलों के वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों को लेकर हाईकमान माथापच्ची कर रहा है। 

विज्ञापन
Competition for the post of Speaker in Kangra, Solan and Shimla districts
चंद्र कुमार, कर्नल धनीराम शांडिल और कुलदीप राठौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए कांगड़ा, शिमला और सोलन जिलों में मुकाबला है। तीनों जिलों के वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों को लेकर हाईकमान माथापच्ची कर रहा है। जिला कांगड़ा से चंद्र कुमार, सोलन से कर्नल धनीराम शांडिल और शिमला से कुलदीप राठौर के नाम विधानसभा अध्यक्ष के पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। उधर, 23 दिसंबर को विधानसभा सदन धर्मशाला में ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने पत्ते खोलेंगे। रविवार को मंत्रिमंडल का गठन करने के लिए दोबारा मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के बीच मंत्रणा हुई। शीत सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल गठन की संभावना है।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली से अधिकांश कांग्रेस विधायकों की अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वापसी हो गई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिमला पहुंचकर विभागीय समीक्षाओं में जुट गए हैं। विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में अभिनंदन रैली के लिए सोमवार को बैठक बुलाई है। अन्य विधायक भी रविवार शाम तक दिल्ली से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री सोमवार शाम को शिमला पहुंचेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री ने प्रभारी राजीव शुक्ला सहित कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का 23 दिसंबर को चयन किया जाना है। पार्टी विधायकों को अभी नहीं बताया गया है कि किसे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


वरिष्ठता के आधार पर चंद्र कुमार और धनीराम शांडिल का नाम आगे चल रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर को अध्यक्ष बनाने की चर्चाएं भी हैं। पार्टी ने चुनावों में तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को प्रत्याशी बनाया था। कौल सिंह चुनाव हार गए हैं। सुक्खू मुख्यमंत्री बने हैं। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चार उपचुनाव पार्टी को जीताने और सभी नेताओं को एकजुट रखने में सफल हुए राठौर की दावेदारी अध्यक्ष पद के लिए मजबूत मानी जा रही है। जिला शिमला से विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह मंत्री पद की दौड़ में हैं। ऐसे में राठौर की नियुक्ति में यह समीकरण आड़े आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से मिले कुलदीप राठौर
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। राठौर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार खरगे से मिले। मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता होने के नाते राठौर ने खरगे को प्रदेश की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed