फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Companies are picking apples from orchards in shimla, being exported

Himachal Apple Season: कंपनियां बगीचों से ही उठा रही सेब, किया जा रहा निर्यात

Sun, 20 Aug 2023 11:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Aug 2023 11:50 AM IST
सार

शिमला जिले के कोटखाई और मड़ावग में गाला और स्पर किस्मों के सेब की बगीचों में खरीद हो रही है। कंपनी को खड़ी फसल बेचने का बागवानों को भी लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
Companies are picking apples from orchards in shimla, being exported
शिमला का सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सेब खरीदने वाली कुछ कंपनियां बगीचों से ही सेब की सीधी खरीद कर रही हैं। बड़ी संख्या में कंपनियों के प्रतिनिधि बागवानों से बगीचों में खड़ी फसल का सौदा कर रहे हैं। बढि़या किस्म का सेब विदेशों तक निर्यात हो रहा है।

विज्ञापन

शिमला जिले के कोटखाई और मड़ावग में गाला और स्पर किस्मों के सेब की बगीचों में खरीद हो रही है। कंपनी को खड़ी फसल बेचने का बागवानों को भी लाभ मिल रहा है। बागवानों का पैकिंग और टांस्पोर्टेशन का खर्च बच रहा है। मंडियों में आढ़ती 5 फीसदी कमीशन काटते हैं।
विज्ञापन


एक फीसदी मार्केट फीस वसूली जाती है। ठियोग के संधू (बिशड़ी) निवासी युवा बागवान विनीत वर्मा आर्गेनिक सेब ऑनलाइन बिजनेस वेबसाइट के जरिये बेच रहे हैं। सेब तैयार होने से पहले ही इनके पास डिमांड आ गई है। बीते साल इनके बगीचे का ऑर्गेनिक सेब दुबई निर्यात हुआ था। ठियोग से सेब रेफ्रिजरेटेड वैन में मुंबई पहुंचा और मुंबई से कार्गो से दुबई पहुंचा। संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि सीजन के दौरान बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से कंपनियों के प्रतिनिधि सीधे बगीचों से सेब की खरीद कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर तो बागवानों को बढि़या क्वालिटी के सेब की मंडियों से अच्छी कीमत घर बैठे मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed