फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Commonwealth Games: Vijay angry over the exclusion of shooting, said: India could have brought many medals thi

Commonwealth Games: निशानेबाजी को बाहर करने पर विजय नाराज, बोले- भारत ला सकता था इस बार कई मेडल

Thu, 28 Jul 2022 11:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Jul 2022 11:48 PM IST
सार

विजय कुमार का कहना है कि शूटिंग में इस बार देश के लिए कई पदक आ सकते थे। देश में काफी अच्छे शूटर हैं। राष्ट्रमंडल खेलों से शूटिंग को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन
Commonwealth Games: Vijay angry over the exclusion of shooting, said: India could have brought many medals thi
शूटर विजय - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में वर्ष 2006 और 2010 में शूटिंग में छह पदक जीतने वाले शूटर विजय इस बार निशानेबाजी को खेलों में शामिल नहीं करने से नाराज हैं। विजय कुमार का कहना है कि शूटिंग में इस बार देश के लिए कई पदक आ सकते थे। देश में काफी अच्छे शूटर हैं। राष्ट्रमंडल खेलों से शूटिंग को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसके लिए अंतरराष्ट्रीय खेल कमेटी से बात करनी चाहिए। शूटिंग खेल पहले से ही राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा रहा है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने 2006 शूटिंग में दो गोल्ड मेडल देश के लिए जीते थे। साथ ही 2010 में इन्हीं खेलों में चार मेडल जीते। इस बार भी उनकी तैयारी भरपूर है, मगर शूटिंग को बाहर कर दिया गया है। कहा कि देश में 30 से 35 शूटर हैं जो पदक लाने की काबलियत रखते हैं। 

विज्ञापन


हिमाचल में शूटिंग के लिए सुविधा नहीं
विजय ने कहा कि हिमाचल में शूटिंग रेंज तक नहीं बन पाई है। यहां से खेल मंत्री अनुराग ठाकुर हैं। अगर वह चाहें तो हिमाचल में शूटिंग के साथ-साथ अन्य खेलों को भी काफी बढ़ावा मिल सकता है। सरकार को चाहिए कि वह खेलों को बढ़ावा देने के लिए मल्टीपर्पज स्टेडियम बनाएं। शूटर विजय हिमाचल पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात हैं। वह बिलासपुर जिले के बस्सी में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed