{"_id":"62eb741598ff4d3d3e1e086d","slug":"commonwealth-games-2022-cricketer-renuka-singh-thakur-take-four-wickets-s-barbados-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2022: बारबाडोस के खिलाफ चमकीं रेणुका, बर्मिंघम में हिमाचल की बेटी के चर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CWG 2022: बारबाडोस के खिलाफ चमकीं रेणुका, बर्मिंघम में हिमाचल की बेटी के चर्चे
Thu, 04 Aug 2022 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Aug 2022 06:31 PM IST
सार
बारबाडोस की टीम को रेणुका ठाकुर ने शुरूआती झटके देते हुए चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटक लिए। रेणुका के प्रतियोगिता में नौ विकेट हो गए हैं।
विज्ञापन
रेणुका ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों में हिमाचल की बेटी के चर्चे हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम में शामिल रेणुका ठाकुर का दमदार प्रदर्शन जारी है। बारबाडोस के खिलाफ खेले गए मैच में रेणुका ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। इसके साथ रेणुका इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेनी वाली क्रिकेटरों की सूची में पहले नंबर पर चल रही हैं। रेणुका अब तक प्रतियोगिता में तीन मैचों में नौ विकेट ले चुकी हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से अपने दमदार प्रदर्शन के चलते रेणुका भारत की मुख्य गेंदबाज बन गई हैं। झूलन गोस्वामी की कमी को रेणुका ने पूरा कर दिया है। प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हिमाचल की इस गेंदबाज ने चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। चार ओवर में महज 18 रन दिए। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट लेने में सफलता हासिल की। इस मैच में रेणुका ने पहला ओवर मेडन फेंका था।
विज्ञापन
बुधवार रात को बारबाडोस के खिलाफ रेणुका ने अकेले दम पर भारत को जीत दिलवाई। लक्ष्य की पीछा करने उतरी बारबाडोस की टीम को रेणुका ठाकुर ने शुरूआती झटके देते हुए चार ओवर में दस रन देकर चार विकेट झटक लिए। रेणुका के प्रतियोगिता में नौ विकेट हो गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल की रेणुका ठाकुर ने बेहतर गेंदबाजी के दम पर अलग पहचान बनाई है। खुशी है कि एचपीसीए से निकली क्रिकेटर रेणुका आज दुनिया में नाम कमा रही हैं। उम्मीद है कि आगे भी रेणुका का बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा और भारतीय टीम मिलकर देश के क्रिकेट के खेल में पहला गोल्ड जीतेगी। - आरपी सिंह, उपाध्यक्ष, एचपीसीए।