{"_id":"61a74ec29618ca70617e5cf7","slug":"commercial-lpg-gas-cylinder-price-hike-by-101-rupee-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: 101 रुपये महंगा हुआ व्यवसायिक गैस सिलिंडर, चुकाने होंगे 2273 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार: 101 रुपये महंगा हुआ व्यवसायिक गैस सिलिंडर, चुकाने होंगे 2273 रुपये
Wed, 01 Dec 2021 04:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 01 Dec 2021 04:01 PM IST
सार
घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम बुधवार को नहीं बढ़े हैं। नवंबर का रेट 1002 रुपये ही इस माह भी लागू रहेगा। नवंबर में भी घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम नहीं बढ़े थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरे महीने व्यवसायिक गैस सिलिंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हो गई है। दिसंबर में सिलिंडर 101 रुपये महंगा हो गया है। इस माह व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 2273 रुपये चुकाने होंगे। नवंबर में 267 रुपये दाम बढ़े थे। घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम बुधवार को नहीं बढ़े हैं। नवंबर का रेट 1002 रुपये ही इस माह भी लागू रहेगा। नवंबर में भी घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम नहीं बढ़े थे।
विज्ञापन
घरेलू उपभोक्ताओं को अब सब्सिडी राशि मिलना शुरू हो गई है। अगस्त से केंद्र सरकार ने 31 रुपये की सब्सिडी को लौटाना बंद कर दिया था। भारत सरकार 31 रुपये सब्सिडी जारी करने वाले साफ्टवेयर को अपग्रेड कर रही थी। अब सिस्टम को अपग्रेड कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को सब्सिडी की बकाया राशि एक साथ जारी होना शुरू हो गई है।
विज्ञापन