फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Colonel Dhaniram Shandil honored Jewel of India in Dubai

कर्नल धनीराम शांडिल को दुबई में ज्वेल ऑफ इंडिया का सम्मान

Sat, 05 Oct 2019 07:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Oct 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Colonel Dhaniram Shandil honored Jewel of India in Dubai
- फोटो : अमर उजाला

सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को शनिवार को दुबई में ज्वेल ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप सोसायटी के इस कार्यक्रम में दुबई के नामी शेख तथा मिनिस्टर फॉर स्टेट सुहैल अल जुरानी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।भारत के विभिन्न राज्यों से आए करीब 30 लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के चयन को अंतरराष्ट्रीय संस्था ने स्वतंत्र रूप से सर्वे करवाया था।

विज्ञापन


सर्वे के बाद उन लोगों का चयन किया गया, जिनका राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बहुमूल्य योगदान रहा हो।  साथ ही जिन्होंने सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। एक विधायक, पूर्व सांसद और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रदर्शन करते समय समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान के लिए निभाई गई भूमिका के लिए सम्मान सोलन के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को दिया गया।
विज्ञापन


इस सम्मान को पाने वालों में मदर टेरेसा का प्रथम नाम आता है, जिन्हें सबसे पहले इस पुरस्कार से नवाजा गया था। उत्तर भारत से केवल सोलन के विधायक को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि ऐसे आयोजन समाजसेवा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा देते हैं और समाज को भी जागरूक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed