फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   college and university Top players honored in Himachal University

Shimla News: एचपीयू शिमला ने खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 48 खिलाड़ी नवाजे

Tue, 17 Oct 2023 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Oct 2023 06:09 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में मंगलवार को खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल और प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 48 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन
college and university Top players honored in Himachal University
एचपीयू में खिलाड़ियों को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की खेल एवं पाठ्येतर परिषद ने मंगलवार को खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया गया। विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने नॉर्थ जोन एवं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एचपीयू की ओर से प्रतिनिधित्व कर मेडल जीतने और पहले तीन-चार स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों को करीब तीन लाख के नकद पुरस्कार दिए गए। प्रो. बंसल ने कहा कि विवि-कॉलेजों में खेल सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए सरकार से खेल अकादमी खोलने का आग्रह किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने की तैयारियां कर ली गई हैं और इसे पाठ्यक्रम में जल्द शामिल किया जाएगा। नीति में खेल गतिविधियों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। प्रति-कुलपति आचार्य राजिन्द्र वर्मा ने कहा कि मनुष्य में इच्छा शक्ति हो तो, कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है। मौके पर शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक डाॅ. हरी सिंह, धामी कॉलेज प्राचार्य डाॅ. जनेश कपूर, डीएसडब्लू प्रो. एसएल कौशल, सहायक निदेशक डॉ. शमशेर राठौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित
समारोह में जूडो गोल्ड जीतने वाले इंदौरा कॉलेज के महेश इंद्र सेनी, इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में 1500 मीटर में सिल्वर और ऑल इंडिया में कांस्य पदक विजेता धर्मशाला कॉलेज के छात्र शिवम शर्मा, ऊना कॉलेज की नाॅर्थ जोन की 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल विजेता निकिता, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में सिल्वर जीतने वालीं रिकांगपिओ कॉलेज की दीपिका, कांस्य पदक विजेता कुल्लू कॉलेज की एकता, रिकांगपिओ की रितु, धर्मशाला की पुष्पा, ज्योति, भावना देवी, डिंपल, आकर्षित, बिलासपुर कॉलेज की साक्षी शर्मा, स्वीटी, संजौली की रिचा नेगी, ऊना कॉलेज की दीपिका शर्मा, मंडी की अशिता, एमएलएसम सुंदरनगर की नेहा, नेरवा की शीतल, वॉलीबाल टीम की सदस्य धर्मशाला की नेहा ठाकुर, तनिशा, दीपिका ठाकुर, राजगढ़ की सुहानी, सीमा की सिमरन, आरकेएमवी की काजल, कीर्ति, पीजी सेंटर की शालू कुमारी, इशू कलसाईक, संजौली की भावना, चाहत को सम्मानित किया गया। वहीं, संजौली के अमित रांटा, सुनील कुमार, ईशान, सुजल चौहान, तविश शर्मा, सीमा के जगदीश कुमार, रमन, ऊना के दुष्यंत ठाकुर, एचआईटी एजुकेशन के कार्तिक वर्मा, दौलतपुर चौक के समीर जसवाल, हमीरपुर के अभय ठाकुर, कुल्लू के आकाश ठाकुर, बैडमिंटन खिलाड़ी ऊना के कर्ण चौधरी, अभिषेक कपिला, शुभम सांबर, संजौली के समक्ष धौटा, पार्थिव, नाहन के हर्षित नौटियाल को नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed