फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coaching classes closed in HPU shimla without budget

शिमला: बिना बजट एचपीयू में बंद हो गईं कोचिंग कक्षाएं

Fri, 22 Apr 2022 11:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Apr 2022 11:36 AM IST
सार

केंद्र में हर वर्ष नीट, जेईई, नेट, सेट और एचएसएस के लिए हर साल कोचिंग दी जाती है। कोचिंग के लिए ट्राइबल विभाग से नौ लाख की ग्रांट आ गई है। लेकिन, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक सशक्तीकरण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति और ओबीसी छात्रों की कोचिंग के लिए बजट जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Coaching classes closed in HPU shimla without budget
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चल रहे पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कक्षाओं का बैच शायद ही बैठ सके। कोचिंग कक्षाएं चलाने के लिए अब तक ग्रांट ही नहीं मिली है। इस कारण केंद्र प्रशिक्षण के लिए आवेदन तक नहीं मांग नहीं सका है। केंद्र में हर वर्ष नीट, जेईई, नेट, सेट और एचएसएस के लिए हर साल कोचिंग दी जाती है। कोचिंग के लिए ट्राइबल विभाग से नौ लाख की ग्रांट आ गई है। लेकिन, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक सशक्तीकरण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति और ओबीसी छात्रों की कोचिंग के लिए बजट जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


इस विभाग से मार्च 2018 में पैसा मिला था, जो खर्च हो चुका है। वर्ष 2021 में पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र ने जो ऑनलाइन कोचिंग कक्षाएं चलाई थी, उसमें शामिल आरक्षित वर्ग के छात्रों का स्टाइपंड और फैकल्टी के मानदेय का लाखों का भुगतान करना बाकी है। विभाग से ग्रांट न आने के कारण इस बार शायद ही केंद्र अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के छात्रों को  कोचिंग की सुविधा नसीब हो। पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा ने बताया कि विभाग से कई बार ग्रांट जारी करनी की मांग उठाई गई है।  
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को मुफ्त मिलती है कोचिंग
 विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षित श्रेणी के छात्रों को स्टाइपंड देकर निशुल्क और सामान्य वर्ग के छात्रों को 2500 फीस अदा करने पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाती है। कोचिंग के लिए ग्रांट मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम सशक्तीकरण विभाग के निदेशक विवेक भाटिया का कहना है कि एचपीयू के इस सेंटर के लिए तय बजट आता है। इसको लेकर केंद्र के निदेशक को प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने के लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं। केंद्र का जो पैसा बनता है, उसे जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed