फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Co incharge Devendra Rana said that Congress conceded defeat before the elections, Pratibha admitted the par

Himachal BJP: सह प्रभारी देवेंद्र राणा बोले- कांग्रेस ने चुनाव से पहले मानी हार, प्रतिभा ने कबूला-कमजोर है पार

Thu, 22 Sep 2022 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Sep 2022 08:02 PM IST
सार

भाजपा के चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने रिवाज बदलने की ठान ली है। इस बार फिर भाजपा सरकार का बनना तय है। उन्होंने कांग्रेस के अंतर्कलह और कमजोर नेतृत्व का जिक्र किया। 

विज्ञापन
Co incharge Devendra Rana said that Congress conceded defeat before the elections, Pratibha admitted  the par
भाजपा के चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल भाजपा के चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने रिवाज बदलने की ठान ली है। इस बार फिर भाजपा सरकार का बनना तय है। उन्होंने कांग्रेस के अंतर्कलह और कमजोर नेतृत्व का जिक्र किया। राणा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने मन की बात कहते हुए कबूल कर लिया है कि उनकी पार्टी में न तो तंत्र है और न ही नेतृत्व। दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी होने के नाते प्रतिभा सिंह भांप गई हैं कि क्या होने वाला है। इसलिए उन्होंने भी चुनाव आने से पहले ही हार मान ली है। देवेंद्र राणा ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में कोई मतभेद नहीं हैं। सभी एकजुट हैं और इकट्ठे होकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। राणा ने कहा कि संसदीय बोर्ड और पार्टी के आलाकमान के फैसले के बाद ही टिकटों का आवंटन होगा। सब मिलकर रिवाज बदलेंगे जैसे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बदला है। 

विज्ञापन


राणा ने वीरवार को शिमला में हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में रिवाज जरूर बदलेगा और फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने आम लोगों से भी मुलाकात की और सभी मान रहे हैं कि जयराम सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास किया है और जनहित के कार्य किए हैं। राणा ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में मंडी चलो की गूंज है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जोश और उत्साह है। युवा आज के समय में जानता है कि देश को सुदृढ़ करने में कोई सक्षम है तो वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस पूरी तरह से बिखराव की ओर है। राणा ने कहा है कि देश और प्रदेश में कांग्रेस के नेता ही उनकी पार्टी से खुश नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर से कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया। यही वजह है कि आज कांग्रेस में रहकर कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और उनके कार्यकर्ता खुद को असुरक्षित समझ रहे हैं। 
विज्ञापन


दृष्टिपत्र के सुझाव लेने के लिए  जिलों में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति  
 भाजपा ने चुनाव दृष्टिपत्र के प्रचार-प्रसार के लिए सभी जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त किए हैं। सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में चुनाव दृष्टिपत्र के सुझाव एकत्रीकरण अभियान को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे और प्रचार-प्रसार भी करेंगे। इसके आधार पर भाजपा का दृष्टिपत्र आने वाली भाजपा सरकार में एक नीतिगत दस्तावेज बनेगा। साथ ही सभी प्रभारी मंत्री सुझाव एकत्र करने के लिए घर-घर जाने के अभियान में भी भाग लेंगे। यह जानकारी भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार ने दी है। प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा है कि जिला देहरा और पालमपुर के प्रभारी मंत्री बिक्रम ठाकुर, नूरपुर एवं कांगड़ा के प्रभारी राकेश पठानिया, हमीरपुर प्रभारी उप सचेतक कमलेश कुमारी, ऊना के प्रभारी वीरेेंद्र कंवर, बिलासपुर के प्रभारी राजेंद्र गर्ग, शिमला के प्रभारी सुरेश भारद्वाज, लाहौल स्पीति के प्रभारी डॉ. राम लाल मारकंडा, सोलन के प्रभारी डॉ. राजीव सैजल, कुल्लू के प्रभारी गोविंद ठाकुर, मंडी के प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर, सिरमौर के प्रभारी सुखराम चौधरी, चंबा के प्रभारी मुख्य सचेतक विक्रम जरयाल और किन्नौर के प्रभारी चेयरमैन सूरत नेगी नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव सुझाव पेटी को भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर से लांच किया
भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार ने चुनाव सुझाव पेटी को भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर शिमला से लांच किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव दृष्टि पत्र के सुझाव एकत्रीकरण अभियान के अंतर्गत एक व्हाट्स एप नंबर 7838178282 और वेबसाइट bjphpsankalpatraw®ww.org बनाई है, जिसके माध्यम से समिति के पास सुझाव आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed