फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CNG supply in himachal pradesh through Bharat Petroleum Corporation Limited

CNG in Himachal: गुजरात से आएगी सीएनजी और पीएनजी, पांच जिलों के लिए बीपीसीएल करेगा सप्लाई

Wed, 19 Jul 2023 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:37 PM IST
सार

गुजरात से सीधी सप्लाई के लिए ऊना जिले के हरोली उपमंडल में बाथू गांव में बना मदर स्टेशन पंजाब के मेहंदावल एसबी से जुड़ेगा। यहां से बाथू मदर स्टेशन को टैप कनेक्शन मिलेगा।

विज्ञापन
CNG supply in himachal pradesh through Bharat Petroleum Corporation Limited
ऊना जिले के हरोली उपमंडल के बाथू गांव में बनकर तैयार हुआ मदर स्टेशन। यहीं से हिमाचल के विभिन्न जगहों में सीएनजी सप्लाई होगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

गुजरात से सीधे हिमाचल के लिए सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई होने जा रही है। इससे हिमाचल को सीएनजी की निर्बाध सप्लाई मिलेगी। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के बाथू में बने मदर स्टेशन का कनेक्शन गुजरात से मिलने वाली सप्लाई के साथ जुड़ेगा। गुजरात को यह सप्लाई विदेश से मिलती है। बाथू मदर स्टेशन आगामी 15 अगस्त से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


गुजरात से सीधी सप्लाई के लिए ऊना जिले के हरोली उपमंडल में बाथू गांव में बना मदर स्टेशन पंजाब के मेहंदावल एसबी से जुड़ेगा। यहां से बाथू मदर स्टेशन को टैप कनेक्शन मिलेगा और इस तरह बाथू मदर स्टेशन की कनेक्टिविटी सीधे गुजरात के साथ हो जाएगी। यहां से रोजाना बाथू स्थित मदर स्टेशन को रोजाना 80 हजार यूनिट सप्लाई होगी। इस मदर स्टेशन के जरिये आगे हिमाचल के अन्य जिलों तक सीएनजी और पीएनजी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


बाथू मदर स्टेशन पर सीएनजी की सप्लाई आती रहेगी और इसे ट्रकों के माध्यम से दूसरी जगहों में पहुंचाया जाएगा। बाथू से कांगड़ा, चंबा, ऊना, बिलासपुर हमीरपुर को सीएनजी और पीएनजी सप्लाई होगी। जबकि मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर में सीएनजी और पीएनजी को लेकर काम कर रही गैसोनेट कंपनी भी बीपीसीएल से संपर्क साध रही है। पंजाब के मेहंदावल एसबी से बाथू मदर स्टेशन के लिए इन दिनों पाइप बिछ रही है। 4.7 किलोमीटर लंबी पाइप बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथू में बने मदर स्टेशन को 15 अगस्त तक शुरू करने का लक्ष्य है। इस मदर स्टेशन में गुजरात से सीएनजी की सप्लाई होगी। बाथू से ही अन्य जगह के लिए सीएनजी भेजी जाएगी। इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए इन दिनों युद्ध स्तर पर काम चला हुआ है। उपभोक्ताओं को बेहतरीन सुविधा के लिए बीपीसीएल प्रयासरत है। - अनुपम श्रीवास्तव, प्रादेशिक प्रबंधक, बीपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed