{"_id":"652bd44959fb00da5e0c1da7","slug":"cm-thakur-sukhvinder-singh-sukhu-pays-obeisance-at-tara-devi-temple-on-shardiya-navratri-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में पूजा कर लिया आशीर्वाद, दिए 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में पूजा कर लिया आशीर्वाद, दिए 50 लाख
Sun, 15 Oct 2023 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:30 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तारा देवी सड़क को चौड़ा करने और इसमें सुधार के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : जनसंपर्क विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को शिमला के तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए और सुधार करने को कहा।
विज्ञापन
सुक्खू ने तारा देवी सड़क को चौड़ा करने और इसमें सुधार के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाएं और अधोसंरचना का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, महाधिवक्ता अनूप रतन, ओएसडी रितेश कपरेट, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, पूर्व विधायक हरभजन भज्जी, अधोसंरचना सलाहकार अनिल कपिल और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन