फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhwinder Sukhu honored institutions and personalities for their distinguished services, Civil Service Awa

Himachal: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने संस्थाओं और शख्सियतों को विशिष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

Fri, 16 Aug 2024 10:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Aug 2024 10:23 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कई संस्थाओं और शख्सियतों को विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग को सिविल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया।

विज्ञापन
CM Sukhwinder Sukhu honored institutions and personalities for their distinguished services, Civil Service Awa
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने संस्थाओं और शख्सियतों को विशिष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई संस्थाओं और शख्सियतों को विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग को सिविल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार, दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सत्य प्रकाश शर्मा और प्रो. महेश वर्मा को प्रेरणा स्रोत सम्मान प्रदान किया गया। केहर सिंह ठाकुर, प्रो. केशव राम शर्मा और पूनम ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। केबीसी शो से सुर्खियों में आए अरुणोदय शर्मा को विशेष पुरस्कार दिया गया।  

विज्ञापन


इस दौरान सुक्खू ने करदाताओं और व्यापारियों को विभिन्न नियमों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले करदाता संवाद अभियान की भी शुरुआत की। इसके अतिरिक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग शिकायत निवारण के लिए एक वेब पोर्टल शुरू करने जा रहा है जिसे करदाताओं और उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे विभाग की दक्षता भी बढ़ेगी। उन्होंने कार्य कुशलता बढ़ाने और काम में डिजिटल पद्धति अपनाने के लिए विभिन्न पंचायतों को लैपटॉप भी वितरित किए।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने  राजभवन परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  राजभवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है, जब राष्ट्र को विदेशी साम्राज्य की गुलामी से आजादी मिली। उन्होंने कहा कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और वीर सपूतों के संघर्षों ने हमें आजादी दिलाई है। राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी देशभक्तों को नमन करते हैं। हम उन वीर सपूतों को भी नमन करते हैं जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने प्रदेश की उन्नति और सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र और प्रदेश की उन्नति के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल में प्राकृतिक आपदाएं लगातार लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं।उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक बूटा मां के नाम अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर राज्यपाल ने राजभवन के कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज भी भेंट किए।लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला और राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

उच्च न्यायालय में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ, न्यायाधीश सत्येन वैद्य, न्यायाधीश सुशील कुकरेजा, न्यायाधीश रंजन शर्मा, न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी और न्यायाधीश राकेश कैंथला इस अवसर पर उपस्थित रहे। प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश पीएस राणा, उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश केसी सूद व न्यायाधीश वीके शर्मा, महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के सदस्य, महापंजीयक, पंजीयक, न्यायिक अधिकारी और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के अधिकारी और कर्मचारी, शिमला जिला न्यायालय, महाधिवक्ता कार्यालय, भारत के सहायक महान्यायवादी, हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशियल अकादमी, राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण और उच्च न्यायालय के अन्य कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न में भाग लिया।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर एट होम का आयोजन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर एट होम का आयोजन किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपस्थित रहे। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी इस मौके पर मौजूद रहीं। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक, विभिन्न आयोगों, बोर्डों, निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल, कुलपति, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठगण, पुलिस और सैन्य अधिकारी, शहर के गणमान्य व्यक्ति और पूर्व सैनिक भी इस मौके पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed