{"_id":"6474c55f2d0cc2c5ee0a4846","slug":"cm-sukhwinder-sukhu-discussed-with-kejriwal-on-sharing-of-water-between-renuka-and-kishau-projects-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: रेणुका और किशाऊ परियोजनाओं के साझा जल बंटवारे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने केजरीवाल से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: रेणुका और किशाऊ परियोजनाओं के साझा जल बंटवारे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने केजरीवाल से की चर्चा
Mon, 29 May 2023 09:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 May 2023 09:02 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुक्खू ने रविवार देर शाम को अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली में भेंट की। उन्होंने दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से राष्ट्रीय महत्व की रेणुका और किशाऊ जल विद्युत परियोजनाओं के साझा जल बंटवारे के समझौते के बारे में और इनके शीघ्र कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यमुना जल बंटवारे के संबंध में दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के संबंध में भी दिल्ली सरकार से विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने रविवार देर शाम को अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली में भेंट की। उन्होंने दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जिला ऊना में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के सहयोग से विद्युत आपूर्ति करने पर भी चर्चा की। इस बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन