फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhwinder Singh Sukhu inquired about the well being of Mukesh Agnihotri

Shimla News: उप मुख्यमंत्री मुकेश को अस्पताल से छुट्टी, सीएम ने पूछा कुशलक्षेम, डीजीपी ने किया मौके का दौरा

Wed, 29 Mar 2023 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Mar 2023 09:29 PM IST
सार

पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सरकारी आवास में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान डिप्टी सीएम आवास की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। 

विज्ञापन
cm Sukhwinder Singh Sukhu inquired about the well being of Mukesh Agnihotri
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुकेश अग्निहोत्री का कुशलक्षेम जाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सरकारी आवास में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान डिप्टी सीएम आवास की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री के साथ हादसे वाला स्थान सीसीटीवी कैमरे की जद से बाहर था। बीते दिन मंगलवार को घर के लॉन में जब उप मुख्यमंत्री टहल रहे थे तो वह गिरने से चोटिल हो गए। उधर, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निवास स्थान पहुंच कर उनका कुशलक्षेम जाना।

विज्ञापन


सीएम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सरकार के प्रवक्ता का दावा है कि मुख्यमंत्री मंगलवार शाम अपने आवास परिसर में टहलते समय गिर जाने से घायल हो गए थे। आईजीएमसी में उपचाराधीन रहने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल एवं मोहन लाल ब्राकटा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और विधायकों ने भी उपमुख्यमंत्री का हालचाल जाना।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के चोटिल होने को हादसा मान रही पुलिस
 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के मंगलवार को सरकारी कोठी में चोटिल होने को पुलिस महज हादसा मान रही है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों से पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में पूछताछ की है। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार इन अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों को अपने पास बुलाकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। इस पूछताछ के बाद पुलिस यही दलील दे रही है कि सुरक्षा कर्मचारियों ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री का चोटिल होना महज हादसा है। दूसरी ओर, चर्चा यह भी है कि उप मुख्यमंत्री पत्थर लगने के कारण चोटिल हुए हैं। प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि इस घटना के बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ करने पर सामने आया है कि यह महज दुर्घटना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed