फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhwinder Singh Sukhu: Formation of Rapid Fire Action Team to control the forest fire

Forest Fire: सीएम सुक्खू बोले- जंगल की आग पर काबू पाने के लिए रैपिड फायर एक्शन टीम का गठन

Tue, 30 May 2023 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 May 2023 06:13 PM IST
सार

प्रदेश की वन संपदा राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 68.16 फीसदी है। जंगल की आग पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करती है, क्योंकि अनेक परिवार भोजन, ईंधन और चारे के लिए वन संपदा पर निर्भर होते हैं। 

विज्ञापन
cm Sukhwinder Singh Sukhu: Formation of Rapid Fire Action Team to control the forest fire
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वन विभाग ने जंगल की आग पर काबू पाने के लिए रैपिड फायर एक्शन टीम का गठन किया है। आग लगने की स्थिति में यह टीम वन विभाग को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना देगी। स्थानीय लोगों को जंगल की आग के दुष्प्रभाव और किसी भी आग की घटना की स्थिति में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग ने फायर मैपिंग सिस्टम तैयार किया है। हिमाचल प्रदेश की वन संपदा राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 68.16 फीसदी है। जंगल की आग पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करती है, क्योंकि अनेक परिवार भोजन, ईंधन और चारे के लिए वन संपदा पर निर्भर होते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में आग की घटनाएं अधिकारियों और नागरिकों के लिए चिंता का एक प्रमुख कारण रही हैं। इस वर्ष बदले मौसम की स्थिति में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ रही है। फिर भी महत्वपूर्ण वन अग्नि प्रबंधन तत्वों जैसे रणनीतिक अग्निशमन केंद्रों, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, वित्त पोषण, मानव संसाधन विकास, अग्नि अनुसंधान, अग्नि प्रबंधन और विस्तार कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन अग्नि को नियंत्रित करने के लिए संवेदनशील वन क्षेेत्रों को विभाजित करना बहुत अनिवार्य है। वहीं, मानव निर्मित कारणों से वन अग्नि को नियंत्रित करना नितांत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed