फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- work on Nauni Shimla road will start after monsoon

Shimla: सीएम सुक्खू बोले- मानसून के बाद शुरू होगा नौणी शिमला सड़क का काम

Fri, 07 Jun 2024 11:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2024 11:40 AM IST
सार

शिमला से नौणी सड़क का निर्माण कार्य इस वर्ष मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। सितंबर 2026 तक इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- work on Nauni Shimla road will start after monsoon
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कि शिमला से नौणी सड़क का निर्माण कार्य इस वर्ष मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। सितंबर 2026 तक इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने मानसून को मद्देनजर रखते हुए सड़क कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।  उन्होंने शिमला-मटौर, मंडी-पठानकोट सड़क को फोरलेन में विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने दोनों फोरलेन परियोजनाओं की सुंदरता बढ़ाने और अनावश्यक रूप से पहाड़ियों को काटने के बजाय जहां संभव हो, वहां सुरंगों के निर्माण पर बल दिया।  मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), भूतल परिवहन मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित की जा रही विभिन्न फोरलेन और अन्य निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन

सुक्खू ने विभागों को विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को शिमला-मटौर और मंडी-पठानकोट सड़कों को पूर्ण रूप से फोरलेन में विकसित करने के निर्देश दिए। सरकार कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है और दोनों फोरलेन परियोजनाएं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि फोरलेन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यात्रियों के समय तथा धन की बचत होगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार और अमनदीप गर्ग, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एनपी सिंह बैठक में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजौर-नालागढ़-बद्दी फोरलेन के निर्माण कार्य में तेजी लाएंगे
सीएम सुक्खू ने कहा कि पिंजौर-नालागढ़-बद्दी फोरलेन के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी, जिससे इस क्षेत्र में उद्योगों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने इस परियोजना को वर्ष 2025 के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला बाईपास परियोजना, शिमला-सोलन फोरलेन व मंडी-हमीरपुर और पांवटा-शिलाई सड़कों को चौड़ा करने और इनके सुदृढ़ीकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed