फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- Police constables will be deployed in five to six panchayats to break the network of

Shimla: सीएम सुक्खू बोले- चिट्टे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पंचायतों में लगेगी पुलिस कांस्टेबलों की ड्यूटी

Thu, 31 Jul 2025 12:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Jul 2025 12:58 PM IST
सार

 सीएम ने कहा कि चिट्टे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पांच से छह पंचायतों में एक पुलिस कांस्टेबल, एक आशा वर्कर व एक पंचायत सचिव की ड्यूटी लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- Police constables will be deployed in five to six panchayats to break the network of
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस भर्ती में पहली स्टेज पर ही चिट्टा के लिए डोप परीक्षण अनिवार्य होगा। इसमें मुख्यतया चिट्टा का ही टेस्ट किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री गुरुवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। सीएम ने कहा कि चिट्टे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पांच से छह पंचायतों में एक पुलिस कांस्टेबल, एक आशा वर्कर व एक पंचायत सचिव की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके बाद अगले चरण में भांग के नशे को लेकर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन



कहा कि सरकार ने पहली बार पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट लागू किया है। इसके तहत जिस पर भी चिट्टे को लेकर शक होगा और पहले से ही वह नशे के कारोबार में संलिप्त होगा, उसे हिरासत में लिया जाएगा। चिट्टे से बनाई गई संपत्ति को लेकर भी कानून के दायरे में आगामी दिनों में फैसला लिया जाएगा। चिट्टे के सेवन, तस्करी में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि नशे को लेकर समाज को जागरूक होना पड़ेगा तभी हम सब मिलकर इस पर लगाम लगा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed