फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- new offices will be opened as per political, geographical and population needs

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- राजनीतिक, भौगोलिक और जनसंख्या की जरूरत पर खुलेंगे नए कार्यालय

Fri, 06 Sep 2024 09:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2024 09:19 AM IST
सार

प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार पर वित्त विभाग की मंजूरी लिए बिना हजारों नए संस्थान खोलने का आरोप लगाया। जिला कांगड़ा के देहरा में कई कार्यालय खुलने पर पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- new offices will be opened as per political, geographical and population needs
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक, भौगोलिक और जनसंख्या की जरूरत पर ही नए कार्यालय खोले जाएंगे। सेवा लाभ के लिए बजट और स्टाफ का प्रावधान करने के बाद ही कार्यालयों का खोला जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार पर वित्त विभाग की मंजूरी लिए बिना हजारों नए संस्थान खोलने का आरोप लगाया। जिला कांगड़ा के देहरा में कई कार्यालय खुलने पर पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और विधायक रणधीर शर्मा ने डिनोटिफाई किए गए संस्थान फिर खोलने की सदन में मांग उठाई।

विज्ञापन

प्रश्नकाल के दाैरान भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार में खोले गए कार्यालयों का ब्योरा मांगा। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी सूचना एकत्र की जा रही है। इस पर विधायक ने कहा कि यह सवाल बजट सत्र का है, इसकी सूचना अभी तक एकत्र न होना दुखद है। कहा कि कई कार्यालय तो मुझे भी पता है जिन्हें हरोली, देहरा में खोला गया है। फिर सरकार के पास यह सूचना क्यों एकत्र नहीं हो रही। इस पर कांग्रेस के विधायक केवल सिंह पठानिया और संजय रतन ने कहा कि भाजपा से जिला कांगड़ा की तरक्की बर्दाश्त नहीं हो रही। इस पर दोनों पक्षों में खूब नोकझोंक हुई। रणधीर ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों में नए कार्यालय खोले जा रहे हैं। कार्यालयों के उद्घाटन भी हो गए हैं। फिर भी सरकार सूचना से अंजान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार के समय के अधिकांश संस्थान कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिए। अब उन्हीं को दोबारा खोला जा रहा है। जनता की मांग पर ही पूर्व सरकार ने इन संस्थानों को खोला था। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर प्रदेश की जनता में दहशत हो गई है। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने खजाने को लुटाया। हम बजट का प्रावधान करने के बाद संस्थान खोलेंगे। सिराज में संस्थान खोलने का फैसला राजनीतिक आधार पर लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र में इस सवाल का पूर्ण जवाब दिया जाएगा। कांगड़ा जिला की पांच साल तक उपेक्षा की गई। हमने देहरा, ज्वालामुखी, पालमपुर सहित कई अन्य जगह नए कार्यालय खोले हैं। जहां-जहां आवश्यकता होगी, नए संस्थान खोले जाएंगे।

विज्ञापन

मैं पूरे प्रदेश का भाई भी और जमाई भी
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि देहरा में धड़ाधड़ संस्थान खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री को याद दिलाना चाहता हूं कि आप हमीरपुर से हैं। हमीरपुर के लोगों ने दो सीटों पर कांग्रेस को हराया है। इसलिए मुख्यमंत्री अब देहरा में घर जमाई बन बैठे हैं। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश का भाई और जमाई हूं। मुख्यमंत्री ने नेता विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सिराज में 17वां हेलीपेड भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed