फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said Himachal is the first state to give legal rights to 6,000 orphan children

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- 6,000 अनाथ बच्चों को कानूनी अधिकार देने वाला हिमाचल पहला राज्य

Sat, 20 Jul 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 06:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेसहारा बच्चों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की जिम्मेदारी उठाई है। सरकार की ओर से इन बच्चों के शैक्षणिक व्यय के साथ-साथ जेब खर्च के रूप में 4,000 रुपये प्रति माह प्रदान किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said Himachal is the first state to give legal rights to 6,000 orphan children
वेद विहार पब्लिक स्कूल एजुकेशनल सोसाइटी ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए दिया चेक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने प्रदेश के 6,000 से अधिक अनाथ बच्चों को कानूनी अधिकार प्रदान करते हुए उन्हें ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। प्रदेश सरकार ने बेसहारा बच्चों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की जिम्मेदारी उठाई है। सरकार की ओर से इन बच्चों के शैक्षणिक व्यय के साथ-साथ जेब खर्च के रूप में 4,000 रुपये प्रति माह प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त भूमिहीन बेसहारा बच्चों को घर बनाने के लिए तीन बिस्वा भूमि, गृह निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, स्टार्टअप परियोजनाओं के लिए 2 लाख रुपये तथा विवाह के खर्च के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

विज्ञापन


शनिवार को शिमला में वेद विहार पब्लिक स्कूल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष केएस श्रीकोट ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 1,54,08,657 रुपये का चेक भेंट किया। इस धनराशि के अलावा सोसायटी ने 110 बैंच, 16 लकड़ी के बक्से, 84 कुर्सियां, तीन संगीत वाद्य यंत्र और विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी प्रदान कीं। इस उदार योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने सोसायटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे समाज के संपन्न वर्गों को वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए आगे आने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी तथा कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

 

नादौन को एचआरटीसी के नए बस डिपो का तोहफा
एचआरटीसी प्रबंधन ने नादौन को नए बस डिपो का तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार के आदेशों पर एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने अधिसूचना जारी की है। इस डिपो के तहत कौन से रूट संचालित होंगे, इसे लेकर अलग से आदेश जारी होंगे। नादौन एचआरटीसी का 30 वां डिपो होगा। हमीरपुर के अलावा नादौन जिला का दूसरा डिपो होगा। नादौन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गृह क्षेत्र है। लंबे समय से हमीरपुर जिला में एक अतिरिक्त डिपो की मांग उठ रही थी। बीते तीन साल के भीतर खोला गया नादौन एचआरटीसी का सातवां डिपो है। इससे पहले संसारपुर टैरेस, नगरोटा, परवाणू, करसोग, जोगिंद्रनगर और नेरवा डिपो में खोले गए हैं। एक डिपो में 20 से 25 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed