फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu said fought the disaster like a challenge, Himachal is going through financial crisis.

Kullu News: सुक्खू बोले- आपदा से एक चुनौती की तरह लड़ी लड़ाई, आर्थिक तंगी से गुजर रहा है हिमाचल

Mon, 01 Jan 2024 07:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jan 2024 07:30 PM IST
सार

 कुल्लू जिले के दो दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपदा से एक चुनौती की तरह लड़ाई को लड़ा है।

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu said  fought the disaster like a challenge, Himachal is going through financial crisis.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दो दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपदा से एक चुनौती की तरह लड़ाई को लड़ा है। इस आपदा का प्रदेशवासियों ने सामना किया और अब तंगी के बावजूद इसे बाहर निकल रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को कुल्लू के बंदरोल में सब्जी मंडी के उद्घाटन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश आर्थिक बदहाली से गुजर रहा है। बावजूद सरकार ने आपदा प्रभावितों की मदद की। कानून बदलकर प्रभावितों को सात लाख रुपये का मुआवजा किया। जबकि आंशिक नुकसान का मुआवजा भी एक लाख तक बढ़ाया गया। कहा कि आपदा के दौरान वह स्वयं तीन दिनों तक रहे और यहां फंसे सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया।

विज्ञापन


अब पर्यटक पहुंचने लगा है। जाम को लेकर कुछ निगेटिव खबरें फैलाई हैं। अटल टनल के आसपास कुछ जाम रहा, लेकिन शिमला, मनाली व धर्मशाला में किसी तरह का जाम नहीं था। सरकार ने पर्यटकों को विश्वास जीता है और अब आपदा के बाद पर्यटक कुल्लू-मनाली पहुंच रहा है। इसे साबित होता है कि सरकार ने अपनी दूरदर्शिता के साथ काम किया है। कहा कि 2027 तक प्रदेश की आर्थिकी पटरी पर आए और अगले दस साल में हिमाचल देश का अमीर राज्य बनेगा। प्रदेश के दिव्यांग बच्चों के लिए एक काॅलेज भी खोला जा रहा है। सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू कर गांव को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed