फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- Cruise floating restaurant will start in Pong next year

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- पौंग में अगले साल शुरू होगा क्रूज फ्लोटिंग रेस्तरां

Sat, 28 Sep 2024 10:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 10:23 AM IST
सार

पर्यटन विभाग जून 2025 तक शिकारा, क्रूज फ्लोटिंग रेस्तरां, हाउस बोट और अन्य जल आधारित खेल गतिविधियों का संचालन शुरू करने की योजना बना रहा है।  

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- Cruise floating restaurant will start in Pong next year
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतियाल और जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के नंगल चौक में पौंग बांध जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मिल गई है। पर्यटन विभाग जून 2025 तक शिकारा, क्रूज फ्लोटिंग रेस्तरां, हाउस बोट और अन्य जल आधारित खेल गतिविधियों का संचालन शुरू करने की योजना बना रहा है।    पौंग बांध में साहसिक खेल गतिविधियों को शुरू करने का उद्देश्य कांगड़ा जिला में पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी करना है। हिमाचल प्रदेश जल क्रीड़ा गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। जल क्रीड़ा आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहन देकर हिमाचल देसी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।

विज्ञापन

कहा कि जिला बिलासपुर में अक्तूबर के अंत तक पर्यटकों को क्रूज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। पर्यटकों को बेहतर हवाई सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार बिलासपुर से मनाली या कुल्लू तक हेली टैक्सी सेवा शुरू करने पर भी विचार कर रही है। ऊना के अंदरौली में गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियां भी शुरू होने वाली हैं। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं और इस माह के अंत तक इन्हें जारी कर दिया जाएगा। साल के अंत तक जल क्रीड़ा गतिविधियों, पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक खेलें शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है। जल्द ही अंदरौली में गोबिंद सागर झील कार्निवल का आयोजन करना भी प्रस्तावित है। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed