फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- Construction of green hydrogen plant will be completed by the end of 2025

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र का 2025 के अंत तक निर्माण होगा पूरा

Thu, 29 Aug 2024 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Aug 2024 05:42 PM IST
सार

धानसभा सचिवालय में ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोलन के नालागढ़ में निर्माणाधीन एक मेगावाट क्षमता के ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- Construction of green hydrogen plant will be completed by the end of 2025
सीएम सुक्खू ने ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा सचिवालय में ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोलन के नालागढ़ में निर्माणाधीन एक मेगावाट क्षमता के ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए निविदा शीघ्र आवंटित की जाए और वर्ष 2025 के अंत तक प्लांट के निर्माण कार्य को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को 31 मार्च 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

विज्ञापन


यह ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उद्योगों में ग्रीन हाइड्रोजन की मांग निरंतर बढ़ रही है। परिवहन, विनिर्माण और ऊर्जा भंडारण जैसे क्षेत्रों में ग्रीन हाइड्रोजन जीवाश्म ईंधन का एक स्वच्छ विकल्प देता है। शून्य कार्बन उत्सर्जन के साथ हरित हाइड्रोजन के उत्पादन से यह परियोजना उद्योगों और ऊर्जा क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा जिससे पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। सुक्खू ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन से नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर जैसे हानिकारक प्रदूषकों के उत्सर्जन में कमी होगी।

विज्ञापन

इससे वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा और पारिस्थितिकी तंत्र की भी रक्षा होगी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 20 माह के अपने कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को एक स्वच्छ और हरित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए अनेक नवाचार कदम उठाए हैं। इस दिशा में उन्होंने चंबा में 14 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी स्टेशन की पायलट परियोजना की आधारशिला रखी है। इसके अलावा, जिला ऊना के पेखूबेला में 32 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र पहले ही स्थापित किया जा चुका है।

अगले छह महीनों में दो और सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू होने की उम्मीद है। बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, सलाहकार अधोसंरचना अनिल कपिल, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा, हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम के निदेशक शिवम प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed