फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder sukhu said Asha workers demands will be considered

Shimla News: सुक्खू बोले- आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर किया जाएगा विचार

Fri, 27 Jan 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Jan 2023 08:09 PM IST
सार

आशा वर्कर यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिमला में अध्यक्ष सत्या रांटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। 

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu said Asha workers demands will be considered
आशा वर्कर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सुक्खू से मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिमला में अध्यक्ष सत्या रांटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि आशा कार्यकर्ताएं प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने न्यूनतम मानदेय निर्धारित करने और उनके लिए नीति बनाने की मांग रखी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड महामारी के दौरान उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते उनकी मांगें पूरी करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं के विभिन्न कार्यक्रमों और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के प्रयासों की सराहना की और उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और विधायक विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


चौधरी संतोख सिंह की अंतिम अरदास में पहुंचे सीएम सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जालंधर में दिवंगत सांसद चौधरी संतोख सिंह की अंतिम अरदास में भाग लिया। चौधरी संतोख सिंह का निधन 14 जनवरी को हुआ था। शुक्रवार दोपहर को मुख्यमंत्री शिमला से जालंधर गए। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी संतोख सिंह की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चौधरी संतोख सिंह पूरे पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ रहे। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वारिंग भी इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed