हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- अनुराग भविष्यवक्ता, सुधीर ने कराया पांच विधायकों का सौदा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को धर्मशाला में अनुराग ठाकुर के लोकसभा में चौका और विधानसभा चुनाव में छक्का लगाने के बयान पर कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आजकल भविष्यवक्ता बन बैठे हैं, उनकी भविष्यवाणी कितनी सच्ची साबित होती है यह तो हिमाचल की जनता 4 जून को तय करेगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को धर्मशाला में अनुराग ठाकुर के लोकसभा में चौका और विधानसभा चुनाव में छक्का लगाने के बयान पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने अपने साथ पांच अन्य विधायकों का भी भाजपा की मंडी में सौदा किया। जो लोग हिमाचल की संस्कृति और देवी-देवताओं में विश्वास करते हैं, इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं करते।
सुक्खू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी का नामांकन पत्र भरवाने के बाद दाड़ी मेला मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि भोली शक्ल देख बैजनाथ से धर्मशाला आए व्यक्ति को यहां की जनता ने जितवाया था। बिकाऊ विधायकों का सरगना का न मोबाइल खुलता है और न ही लोगों के लिए दरवाजा। बिकाऊ विधायकों के सरगना के पास बहुत पैसा और उनका घर भी बहुत बड़ा है। इन चुनावों में वह बिंदी-सुर्खी के साथ 2,100 रुपये का टीका भी लगाएगा। वह व्यक्ति उन लोगों की भावनाओं को बेच सकता है, जो बैजनाथ से भोली सूरत लेकर धर्मशाला पहुंचा था। इसलिए चुनाव में उनकी भावनाओं के साथ हुए खिलवाड़ का बदला धर्मशाला की जनता जरूर लेगी।
उन्होंने सुधीर शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सेवा करने नहीं, बल्कि आराम करने के लिए सत्ता में आ रहा है। वहीं उन्होंने इस दौरान कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी आनंद शर्मा के बारे में कहा कि लोकसभा में उसी व्यक्ति को भेजें, जो कि केंद्र में जान-पहचान रखता हो। कांगड़ा से भाजपा के सांसद रहे हैं, लेकिन वह आज तक कोई भी बड़ी योजना प्रदेश के लिए नहीं ला पाए हैं। न तो रेललाइन ब्राॅडगेज हुई और न ही कोई अन्य योजना हिमाचल के लिए आ पाई। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से आब्जर्वर मुकुल वासनिक, लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा, सीपीएस आशीष बुटेल, विधायक रघुबीर सिंह बाली और केवल सिंह पठानिया समेत अन्य मौजूद रहे।