फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvinder Sukhu said all services of urban bodies will be online

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले- शहरी निकायों की सभी सेवाएं होंगी ऑनलाइन

Tue, 18 Jul 2023 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 08:14 PM IST
सार

शहरी विकास विभाग की मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन करने पर जोर दिया। उन्होंने संपत्ति कर, बिलों का भुगतान, नोटिस प्रबंधन, सभी अनापत्ति प्रमाणपत्र और स्वीकृतियों को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
cm Sukhvinder Sukhu said  all services of urban bodies will be online
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी शहरी स्थानीय निकायों में विभिन्न नागरिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए एक राज्य-एक पोर्टल प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए हैं। शहरी विकास विभाग की मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन करने पर जोर दिया। उन्होंने संपत्ति कर, बिलों का भुगतान, नोटिस प्रबंधन, सभी अनापत्ति प्रमाणपत्र और स्वीकृतियों को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। इससे लोगों को तत्काल सेवाएं उपलब्ध होंगी और भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी शून्य होंगी। उन्होंने कहा कि सभी शहरी स्थानीय निकायों में संपत्ति कर की गणना और एकत्रीकरण भी ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके संचालन को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूर्ण स्वचालित ऑनलाइन भवन अनुमति प्रणाली विकसित की जा रही है। यह प्रणाली नए भवन चित्रों की वास्तविक समय में जांच करने में सक्षम होगी, जिससे अनुमोदन प्रक्रिया में दक्षता और सटीकता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली में आवेदनों और दस्तावेजों को अपलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बार-बार आपत्तियां इंगित करने की प्रथा बंद करते हुए केवल एक बार ही सभी आपत्तियों का उल्लेख करने पर भी बल दिया। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, शिमला नगर निगम के महा पौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed