{"_id":"6544ebe8b2f86f94070164a4","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-s-health-improving-officers-instructed-to-complete-important-work-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू की सेहत में सुधार, अफसरों को जरूरी काम निपटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू की सेहत में सुधार, अफसरों को जरूरी काम निपटाने के निर्देश
Fri, 03 Nov 2023 06:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Nov 2023 06:18 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह तक किसी से भी न मिलने की सलाह दी है। डाॅक्टरों की सलाह पर सामान्य तरीके से हल्का खाना लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स दिल्ली में दाखिल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री फोन पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं और जरूरी काम निपटाने को कह रहे हैं। व्हाट्सएप पर भी अधिकारियों को संदेश भेज रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह तक किसी से भी न मिलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
डाॅक्टरों की सलाह पर सामान्य तरीके से हल्का खाना लेना शुरू कर दिया है। सीएम खिचड़ी और सूप ले रहे हैं। उनके पेट का संक्रमण ठीक हो गया है। एक-दो दिन में उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन